19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो चुकी है। पूरे आठ सालों के बाद, टूर्नामेंट वापस लौटा है और इसके चलते प्रशंसकों के बीच शानदार उत्साह देखने को मिल रहा है। हाइब्रिड मॉडल के तहत यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और यूएई में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में होंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आठ टीमों के बीच खेला जा रहा है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड ग्रुप-ए में हैं, जबकि साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ग्रुप-बी में हैं। ग्रुप स्टेज राउंड में सभी टीमें तीन-तीन मैच खेलेंगे। ग्रुप राउंड के बाद सर्वश्रेष्ठ दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगे, जिसके बाद 9 मार्च को फाइनल को खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तभी मैच दुबई में आयोजित किया जाएगा।
न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की
बांग्लादेश ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के छठे मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट खोकर 236 रन बनाए। कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 110 गेंदों में 77 रन बनाए। वहीं 10 ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने 26 रन देकर चार विकेट चटकाए।
न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा कर 46.1 ओवरों में 5 विकेट से जीत हासिल की। रचिन ने 105 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 112 रन की शानदार पारी खेली। इस मैच के बाद ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का भी पता चल गया है। भारत और न्यूजीलैंड ने अपने पहले दो मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं बांग्लादेश और पाकिस्तान बाहर हो गए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की अंक तालिका
ग्रुप ए (Group A Points Table):
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | न्यूजीलैंड | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 0.863 | ||
2 | भारत | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 0.647 | ||
3 | बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -0.443 | ||
4 | पााकिस्तान | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.087 |
ग्रुप बी (Group B Points Table):
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | साउथ अफ्रीका | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 2.140 | ||
2 | ऑस्ट्रेलिया | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.475 | ||
3 | इंग्लैंड | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.475 | ||
4 | अफगानिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -2.140 |