19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हुई। हाइब्रिड मॉडल के तहत यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और यूएई में खेला जा रहा है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड हैं, जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान हैं।
अब तक जारी टूर्नामेंट में 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं और तीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। ग्रुप-ए में भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं, ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया टॉप-4 में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं। 1 मार्च को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैच के परिणाम के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम का नाम सामने आ जाएगा।
अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल-
मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 273 रन बनाए। अजमतुल्लाह उमरजई ने 67 और सेदिकुल्लाह अटल (85) ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारशुइस ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने बारिश आने से पहले रन चेज में 12.5 ओवरों में एक विकेट खोकर 109 रन बना लिए थे। मैच बारिश की वजह से धुलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों में एक जीत, 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अंक तालिका
ग्रुप ए (Group A Points Table):
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | न्यूजीलैंड | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 0.863 | ||
2 | भारत | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 0.647 | ||
3 | बांग्लादेश | 3 | 0 | 2 | 0 | 1 | 1 | -0.443 |
|
|
4 | पाकिस्तान | 3 | 0 | 2 | 0 | 1 | 1 | -1.087 |
ग्रुप बी (Group B Points Table):
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 0 | 0 | 2 | 4 | 1.467 | ||
2 | साउथ अफ्रीका | 2 | 1 | 0 | 0 | 1 | 3 | 2.140 | ||
3 | अफगानिस्तान | 3 | 1 | 1 | 0 | 1 | 3 | -1.194 | ||
4 | इंग्लैंड | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -0.305 |