चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2025 के एल क्लासिको में मुंबई इंडियंस (MI) को हराया और अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान में 158 रन बनाकर मैच जीता।
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया
इस मैच में कुछ खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
नूर अहमद: मुंबई इंडियंस के मध्य क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ अफगानिस्तान के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर नूर अहमद ने सटीक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। सबसे पहले उन्होंने MI के कप्तान सूर्यकुमार यादव को धोनी के हाथों स्टंप करवाया और टीम को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद MI के सर्वाधिक स्कोरर तिलक वर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट कर चेन्नई की टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचा दिया। रॉबिन मिंज और नमन धीर के विकेट भी नूर ने अपने नाम किए।
𝙁𝙖𝙨𝙩. 𝙁𝙖𝙨𝙩𝙚𝙧. 𝙈𝙎 𝘿𝙝𝙤𝙣𝙞 🫡
📹 Watch #CSK legend’s jaw-dropping reflexes behind the stumps 🔥
Updates ▶ https://t.co/QlMj4G7kV0#TATAIPL | #CSKvMI | @ChennaiIPL | @msdhoni pic.twitter.com/S26cUYzRd8
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2025
एमएस धोनी: 43 साल की उम्र में एमएस धोनी ने बिजली की गति से स्टंपिंग करते हुए मैच का रुख बदल दिया। 11वें ओवर में धोनी ने मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव को नूर अहमद की गेंद पर स्टंप आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। धोनी ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों आज भी वह दुनिया के सबसे बुद्धिमान और सक्षम विकेटकीपर हैं।
रचिन रवींद्र: मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने शानदार पारी खेलते हुए 45 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज तक पहुँचाया। रवींद्र ने 37 गेंदों में 67 रनों की साझेदारी की और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
दीपक चाहर: मुंबई इंडियंस के लिए अपने पहले मैच में ही दीपक चाहर ने चेन्नई के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। जब वे क्रीज पर आए, टीम मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर रही थी, लेकिन चाहर ने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। चाहर ने 15 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली, दो चौके और दो छक्के लगाए। चाहर ने अपनी गेंदबाजी से भी जलवा बिखेरा। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले ओवर में ही राहुल त्रिपाठी को आउट कर पहली सफलता हासिल की।
विग्नेश पुथुर: मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL 2025 के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में एक चौंकाने वाला निर्णय लिया है। टीम ने 22 वर्षीय केरल के स्पिनर विग्नेश पुथुर को डेब्यू का मौका दिया है। विग्नेश के डेब्यू से भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि उन्होंने अब तक एक भी सीनियर स्तर का T20 मैच नहीं खेला है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में विग्नेश ने रोहित शर्मा की जगह इम्पैक्ट प्लेयर की तरह शुरूआत की और रुतुराज गायकवाड़, शिवम दूबे और दीपक हुड्डा का विकेट भी हासिल किया।