24 नवंबर से सउदी अरब, जेद्दा में आईपीएल 2024 का मेगा ऑक्शन शुरू हो चुका है। पहले राउंड में बारह मार्की प्लेयर्स पर जमकर पैसों की बरसात हुई है। पिछले दो सीजन से राजस्थान रॉयल्स के लिए भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन खेल रहे हैं। अश्विन आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। फ्रेंचाइजी ने 9.75 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा है। इसी के साथ 9 साल बाद स्पिनर की घर वापसी हुई है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ की बोली लगाकर रविचंद्रन अश्विन को अपने साथ जोड़ा
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अश्विन के लिए सबसे पहले बोली लगाई। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी बोली लगाई। राजस्थान रॉयल्स भी अपने खिलाड़ी को वापस लेने के लिए मैदान में उतरी, लेकिन अंत में चेन्नई ने बाजी मारी।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अश्विन ने 120 विकेट हासिल किए हैं
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आर अश्विन ने 121 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23.70 की औसत और 6.66 की इकॉनमी से 120 विकेट लिए हैं। सीएसके के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले वह तीसरे गेंदबाज हैं, ड्वेन ब्रावो (154) और रवींद्र जडेजा (142) के बाद।
अश्विन अपने आईपीएल करियर में अब तक पांच फ्रेंचाइजियों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह 2008 से 2015 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे। फिर 2016 और 2017 में अश्विन राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स में खेले। 2018 से 2020 तक पंजाब किंग्स में खेले, फिर 2022 से 2024 तक राजस्थान रॉयल्स में खेले।
अश्विन का आईपीएल करियर-
रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल में 211 मैचों में 29.83 की औसत और 7.12 की इकॉनमी से 180 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/34 है। साथ ही, अश्विन ने 800 रन भी बनाए हैं, 13.33 के औसत और 118.52 की स्ट्राइक रेट से, उनका सर्वाधिक स्कोर 50 है।