शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली। पिछले कुछ मैचों में जायसवाल ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। लेकिन जायसवाल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 45 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली।
आपको बता दें, यह अब तक का जायसवाल का आईपीएल में सबसे धीमा अर्धशतक था। इस मैच में उन्होंने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 2022 में, इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने CSK के खिलाफ 39 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।
जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 62 गेंदों में 89 रनों की साझेदारी करके टीम को अच्छी शुरुआत दी।
यशस्वी जायसवाल के आईपीएल में सबसे धीमे अर्धशतक:
- 40 गेंदें बनाम PBKS, चंडीगढ़, 2025
- 39 गेंदें बनाम CSK, मुंबई (CCI), 2022
- 35 गेंदें बनाम PBKS, धर्मशाला, 2023
- 34 गेंदें बनाम SRH, हैदराबाद, 2023