यूपी वॉरियर्स अब तक इस प्रतियोगिता को जीतने में असफल रहे हैं और डब्लूपीएल में उनका प्रदर्शन कमजोर रहा है। पिछले सीज़न में अंतिम स्थान पर रहने के बाद यूपी वॉरियर्ज़ ने केवल एक खिलाड़ी श्वेता सहरावत को रिटेन किया था। यूपी के अन्य सभी खिलाड़ियों, जिनमें कई बड़े नाम थे, को रिलीज़ कर देना एक आश्चर्यजनक निर्णय था।
डब्लूपीएल का मेगा-ऑक्शन आज, 27 नवंबर को भारत की राजधानी नई दिल्ली में महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीज़न से पहले आयोजित किया गया है। सभी टीमों ने कई युवा खिलाड़ियों और प्रसिद्ध खिलाड़ियों पर बोली लगाकर अपनी टीमों को और अधिक मजबूत किया।
लेकिन यूपी वॉरियर्स ने मेगा-ऑक्शन की शुरुआत में ही भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ रुपये में आरटीएम देकर अपनी टीम में शामिल किया। टीम को बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए यह निर्णय सबसे अच्छा है। दीप्ति का हालिया फॉर्म उनकी काबिलियत को भली-भाँति दर्शाता है।
यूपी वॉरियर्स ने मार्की प्लेयर्स से कई बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करके एक मजबूत टीम बनाने का अच्छा प्रयास किया। उन्होंने 1.2 करोड़ और 1.9 करोड़ रुपये देकर ऑस्ट्रेलिया की युवा सलामी बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई और दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग को अपने दल में शामिल किया गया। साथ ही, उन्होंने इंग्लैंड की अनुभवी फिरकी गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन को भी बड़ी रकम में खरीदा।
डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए यूपी वॉरियर्स महिला की फाइनल टीम:
श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डियांड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरि, सिमरन शेख, तारा नॉरिस, क्लो ट्रायॉन, सुमन मीणा, जी त्रिशा, प्रतिका रावल
यूपी वॉरियर्स द्वारा रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट:
| खिलाड़ी का नाम | भूमिका | मूल्य |
| श्वेता सहरावत | ऑल-राउंडर | 50 लाख |
WPL 2026 ऑक्शन के बाद यूपी वाॅरियर्स की टीम लिस्ट:
| खिलाड़ी का नाम | भूमिका | मूल्य |
| श्वेता सहरावत | ऑल-राउंडर | 50 लाख |
| दीप्ति शर्मा | ऑल-राउंडर | 3.2 करोड़ |
| सोफी एक्लेस्टोन | गेंदबाज़ | 85 लाख |
| मेग लैनिंग | बल्लेबाज़ | 1.90 करोड़ |
| फीबी लिचफील्ड | बल्लेबाज़ | 1.20 करोड़ |
| किरण नवगिरे | बल्लेबाज़ | 60 लाख |
| हरलीन देओल | बल्लेबाज़ | 50 लाख |
| क्रांति गौड़ | गेंदबाज़ | 50 लाख |
| आशा शोभना | गेंदबाज़ | 1.10 करोड़ |
| डियांड्रा डॉटिन | ऑल-राउंडर | 80 लाख |
| शिखा पांडे | ऑल-राउंडर | 2.40 करोड़ |
| शिप्रा गिरि | विकेटकीपर-बल्लेबाज़ | 10 लाख |
| सिमरन शेख | बल्लेबाज़ | 10 लाख |
| तारा नॉरिस | ऑल-राउंडर | 10 लाख |
| क्लो ट्रायॉन | ऑल-राउंडर | 30 लाख |
| सुमन मीणा | ऑल-राउंडर | 10 लाख |
| जी त्रिशा | ऑल-राउंडर | 10 लाख |
| प्रतिका रावल | ऑल-राउंडर | 50 लाख |
मेगा ऑक्शन के बाद यूपी वॉरियर्स के पास रिमेनिंग पर्स वैल्यू: 15 लाख रुपये
