27 नवंबर, गुरूवार को मेगा ऑक्शन नई दिल्ली के JW मैरियट होटल में महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आयोजन हुआ। इस नीलामी में 277 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुछ खिलाड़ियों पर भारी रकम दी गई, जबकि कुछ बड़े खिलाड़ी के हाथ निराशा लगी।
तीन बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स इस मेगा ऑक्शन में 5.70 करोड़ की पर्स वेल्यू के साथ उतरी थी। टीम ने पहली बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीतने के लिए कुछ महान खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा।
हालाँकि, इस ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने टीम को तीन सीजन फाइनल में पहुंचाने वाली कप्तान मेग लैनिंग को वापिस खरीदने की पूरी कोशिश की, लेकिन यूपी वारियर्स ने लैनिंग को 1 करोड़ 90 लाख की बड़ी बोली पर अपने साथ जोड़ा।
WPL 2026 के ऑक्शन में दिल्ली की टीम की ओर से सबसे बड़ी खरीददारी शिनेल हेनरी व एन चरणी की रही। डीसी ने दोनों को 1 करोड़ 30 लाख रुपए में खरीदा। टीम ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये में साउथ अफ्रीकी कप्तान लारा बुलफार्ट को भी खरीदकर टीम की सलामी बल्लेबाजी को और मजबूत किया।
इससे पहले, टीम ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इसलिए टीम के पास आरटीएम का भी मौका नहीं था। इस ऑक्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स के पास कुल 16 खिलाड़ी हैं। इनमें दस भारतीय खिलाड़ी और छह विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। डीसी मैनेजमेंट कप्तान के तौर पर जेमिमा रोड्रिग्स या फिर लाॅरा बुलफार्ट की ओर देख सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स की WPL 2026 ऑक्शन के बाद पूरी टीम
रिटेन किए गए खिलाड़ी – जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, मारिजान काप, एनाबेल सदरलैंड और निकी प्रसाद
मेगा ऑक्शन 2026 में खरीदे गए खिलाड़ी – लाॅरा बुलफार्ट, शिनेल हेनरी, एन चरणी, स्नेह राणा, लीज ली, दीया यादव, ममता माडीवाला, तानिया भाटिया, नंदनी शर्मा, लूसी हेमिल्टन, मीनू मनी
मेगा ऑक्शन 2026 के बाद दिल्ली कैपिटल्स के पास बची राशि – शून्य
