9 मार्च को दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया और ट्रॉफी जीती। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी को 12 साल बाद जीता है।
1998 में टूर्नामेंट का पहला संस्करण खेला गया था। जैक्स कैलिस ने फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करके साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। कैलिस ने 51 गेंदों में 37 रन की पारी खेली थी और अपने स्पैल में 30 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे।
न्यूजीलैंड के क्रिस केर्न्स ने 2000 में भारत के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेल में 102* रनों से टीम को पहला आईसीसी खिताब जिताया था। भारत और श्रीलंका के बीच 2002 का फाइनल बारिश की भेंट चढ़ गया, जिसके कारण दोनों टीमों को POTM पुरस्कार दिए।
वेस्टइंडीज के इयान ब्रैडशॉ ने 2004 के संस्करण में इंग्लैंड की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उन्होंने 34* (51) और 2/29 का योगदान दिया। 2006 में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने नाबाद 57 रनों की पारी और दो विकेट की बदौलत उनकी टीम ने अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीत दर्ज की, 2009 में उन्होंने कीवी के खिलाफ मैच में 105* रन की पारी खेलकर टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाई।
2013 में, रवींद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम को इंग्लैंड के खिलाफ जीत दिलाई थी (33* (25 गेंद) & (2/24)। जबकि 2017 में, फखर जमान के 114 रन ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 180 रन से जीत दिलाई थी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में किसने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता?
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 83 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 76 रन की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची
खिलाड़ी | देश | संस्करण | प्रदर्शन |
जैक्स कैलिस | साउथ अफ्रीका | 1998 | 37 (51 गेंद) & 5/30 |
क्रिस केनर्स | न्यूजीलैंड | 2000 | 102* (113 गेंद) |
इयान ब्रैडशॉ | वेस्टइंडीज | 2004 | 34* (51 गेंद) & (2/54) |
शेन वॉट्सन | ऑस्ट्रेलिया | 2006 | 57* (88 गेंद) & (2/11) |
शेन वॉट्सन | ऑस्ट्रेलिया | 2009 | 105* (129 गेंद) |
रवींद्र जडेजा | रवींद्र जडेजा | 2013 | 33* (25 गेंद) & (2/24) |
फखर जमान | पाकिस्तान | 2017 | 114 रन (106 गेंद) |
रोहित शर्मा | भारत | 2025 | 76 रन (83 गेंद) |