SL vs NZ, 2nd Test: न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी 602/5 , दिनेश चांदीमल (116), कामिंदु मेंडिस (182*) और कुसल मेंडिस (106*) की शतकीय पारी के बल पर घोषित की। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका का सर्वोच्च स्कोर है।
पहली पारी में बल्लेबाजी करने के बाद श्रीलंका के गेंदबाजों ने भी न्यूजीलैंड को बहुत पीछे छोड़ दिया। पहली पारी में न्यूज़ीलैंड की टीम 88 रनों पर सिमट गई, जो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में कीवी टीम का सबसे कम स्कोर है।
SL और NZ: विलियमसन-डेरिल मिचेल सस्ते में पवेलियन लौटे
असिथा फर्नांडों ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में पहला झटका दिया। पहले ही ओवर में ओपनर टॉम लैथम (2) विकेट गंवा बैठे। प्रभात जयसूर्या ने इसके बाद डेवोन कॉनवे (9) और केन विलियमसन (7) पर शिकंजा कसा। नंबर चार पर आए अजाज पटेल ने 41 गेंदों में मात्र 8 रन बनाए।
रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल ने क्रमशः 10 और 13 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडल ने एक रन बनाया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ग्लेन फिलिप्स जयसूर्या के खिलाफ आउट हो गए।
मिचेल सैंटनर ने 29 रन बनाए
मिचेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में 51 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 29 रन बनाए। 40वें ओवर में निशान पेरिस ने सैंटनर को बोल्ड कर दिया, जिससे कीवी टीम 88 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने मेजबान पर 514 रनों की बढ़त हासिल की और फॉलोऑन दिया है।
प्रभात जयसूर्या ने लिया 9वां टेस्ट पांच विकेट-हॉल
पहली पारी में श्रीलंकाई गेंदबाज प्रभात जयसूर्या ने 18 ओवरों में 42 रन देकर छह विकेट झटके। उनके स्पैल में छह मेडन भी फेंके गए। जयसूर्या का यह टेस्ट क्रिकेट में 9वां पांच-विकेट हॉल है। वहीं, निशान पेरिस ने तीन विकेट और असिथा फर्नांडों ने एक विकेट लिया।
SL vs NZ: यहां देखें सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-
Prabath Jayasuriya – with a spell of 6/42.
8th 5W- haul in 15 Innings in Galle.88/10 for New Zealand.#SLvNZ @OfficialSLC@BLACKCAPS pic.twitter.com/1srEdCNXoE
— alekhaNikun (@nikun28) September 28, 2024
Pathetic batting by New Zealand
— Ujjwal Pandey (@ujjwal_pan82122) September 28, 2024
Srilanka destroyed New Zealand!!!
That’s how you take advantage of home conditions, PCB should learn from them 👏🔥#SLvsNZ #NZvSL pic.twitter.com/BK4WncoifF
— Babar Azam’s World (@Babrazam358) September 28, 2024
SRI LANKA – 602/5. 😲
NEW ZEALAND – 88/10. 🤯
Prabath Jayasuriya picked 6/42 – Sri Lanka with the lead of 514 runs. pic.twitter.com/RnjmODz4Bu
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 28, 2024
New Zealand All out In their 1st inning just on 88 Runs & Very Poor batting From English Player played Today & Sri Lanka 514 Runs Lead Remains For Nz Second inning 💯👏#SLvsNZ pic.twitter.com/p81CWy1U2v
— 𝙍𝘼𝙎𝙃𝙄𝘿 𝙎𝘼𝙔’𝙎 🇵🇰 (@Babarian56r) September 28, 2024
NZ team is like fish….ghr se bahar nikalo toh mar jati hai 😜#NZvsSL#SLvsNZ#Kanpurtest #INDvBAN #TestCricket
— Sarcasmic (@Salt__to__taste) September 28, 2024
Srilanka under Sanath Jayasuriya#SLvsNZ pic.twitter.com/HDj03DeRR1
— Gagan🇮🇳 (@1no_aalsi_) September 28, 2024