भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल में तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर है। जब मुंबई इंडियंस के कोच साल 2013 में जाॅन राइट थे तो उस सीजन में बुमराह ने एमआई के लिए खेलना शुरू किया।
लेकिन खिलाड़ी ने इसके बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा, खेल के तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पाने वाले पहले गेंदबाज भी बुमराह हैं। उनकी शानदार गेंदबाजी ने टी20 विश्व कप 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवाॅर्ड जीता था। बुमराह के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया।
मुंबई इंडियंस ने पिछले महीने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले अपने रिटेन खिलाड़ियों की घोषणा की। फ्रेंचाइजी ने बुमराह को 18 करोड़ रुपए में में रिटेन किया।
टीम में हार्दिक पांड्या और भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को रिटेन करने के लिए मुंबई ने 16.35 करोड़ रुपये दिए थे। इसके अलावा, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की रिटेन प्राइस, 16.30 करोड़ रुपये से भी अधिक है। बुमराह को 18 करोड़ रुपए में रिटेन करना, मुंबई के ड्रेसिंग रूप में उनकी महत्ता को दर्शाता है।
जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2025 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए हर गेंद फेंकने पर 5.36 लाख रुपए मिलने वाले हैं। खबर लिखे जाने तक बुमराह ने कुल 133 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान खिलाड़ी ने 22.52 की औसत और 7.30 की इकाॅनमी से कुल 165 विकेट हासिल किए हैं।
जसप्रीत बुमराह को हर गेंद फेंकने पर 5.36 लाख रुपए मिलने का पूरा गणित
S. No. | Particulars | Value |
A | कुल मैच | 14 मैच |
B | प्रति मैच फेंके गए ओवर | 4 ओवर |
C | प्रति ओवर गेंद | 6 गेंद |
D | कुल गेंद फेंकेंगे | 14 x 4 x 6 (A x B x C) = 336 गेंद |
E | कुल पेमेंट | INR 18 Crore |
F | हर गेंद फेंकने पर कमाई | 18 Crore ÷ 336 (भाग) = INR 5.36 लाख |