22 मार्च से IPL 2025 शुरू होने जा रहा है। सीजन शुरू होने से पहले इंग्लैंड के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने एक बड़ा निर्णय लिया है। आगामी सीजन से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने ब्रूक को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में खरीदा था। दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक को खरीदने के लिए उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये से तिगुना खर्च किया था।
हैरी ब्रूक पर बैन लग सकता है
दिल्ली फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में हैरी ब्रूक को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन अब जब उन्होंने अपना नाम वापस लिया है, हर कोई सोच रहा है कि क्या अब उन पर दो साल का बैन लगेगा। अब अगर IPL के आयोजकों ने नियमों के तहत चलने का फैसला किया तो बहुत संभव है कि हैरी ब्रूक पर 2 साल का बैन लग सकता है।
IPL की ओर से 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले ही ये नियम जारी किया गया था कि कोई प्लेयर अगर ऑक्शन में खरीदे जाने के बाद लीग से अपना नाम वापस लेता है तो उस पर 2 साल के बैन झेलने का खतरा रहेगा। यही कारण है कि अगले दो साल तक हैरी ब्रूक को IPL में खेलने से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
हैरी ब्रूक ने मांगी माफी
ब्रूक ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने आगामी IPL से अपना नाम वापस लेने का कठिन निर्णय लिया है। वह बिना शर्त दिल्ली कैपिटल्स और उनके प्रशंसकों से माफी मांगते हैं। उन्हें क्रिकेट बहुत पसंद है। जब वह छोटे थे तो अपने देश के लिए खेलने का सपना देखा करते थे है और अब अपने पसंदीदा गेम को इस लेवल पर खेलने का मौका पाकर बहुत खुश हूँ।
26 वर्षीय ब्रूक ने दिल्ली कैपिटल्स और उसके प्रशंसकों से अपना नाम वापस लेने के लिए माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर जारी किए अपने बयान में उन्होंने कहा कि मैंने एक बहुत कठिन निर्णय लिया है, जिसके लिए मैं दिल्ली कैपिटल्स और उसके सपोर्टर से माफी मांगता हूं। IPL 2024 से भी बाहर रहे ब्रूक ने IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में भाग लिया था। वहां उन्होंने ग्यारह मैचों में सिर्फ 190 रन बनाए थे।