दक्षिण अफ्रीका ने लार्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराया। आईसीसी ट्राॅफी जीतने के बाद, साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद अपना सूखा खत्म किया। 1998 में प्रोटीज टीम ने आखिरी बार आईसीसी नाॅकआउट ट्राॅफी को अपने नाम किया था।
साउथ अफ्रीका की जीत में कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कप्तान के रूप में भी एक विशिष्ट रिकॉर्ड बनाया है। टेम्बा बावुमा ने बतौर कप्तान अभी तक साउथ अफ्रीका के लिए 10 मैच खेले हैं और एक भी मैच नहीं गंवाया है।
साउथ अफ्रीका की टेम्बा बावुमा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पिछले चक्र में 10 मैचों में कप्तानी की, 9 में जीत हासिल की, जबकि एक मैच ड्रा हुआ। वह पहले ऐसे कप्तान भी बन गए हैं, जिन्होंने अभी तक बिना टेस्ट हारे किसी आईसीसी ट्राॅफी को अपने नाम हो। वास्तव में, टेम्बा बावुमाने एक और विशिष्ट रिकॉर्ड अपने नाम किया।
टेम्बा बावुमा ने इस विशिष्ट रिकॉर्ड को अपने नाम किया
गौरतलब है कि बावुमा ने WTC के फाइनल में पहली पारी में 36 रन बनाए और दूसरी पारी में 66 रन बनाए। बावुमा और एडेन मार्करम (136) के बीच तीसरे विकेट के लिए की गई 147 रनों की साझेदारी ने मैच की दिशा तय की।
साथ ही, बावुमा ने दूसरी पारी में 30 रनों का स्कोर बनाकर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 30+ स्कोर बनाने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। इंग्लैंड के टेड डेक्सटर ने बावुमा से पहले टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 11 बार 30+ स्कोर किया है।
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 30+ स्कोर बनाने वाले कप्तान
खिलाड़ी | 30+ स्कोर | वर्ष |
टेड डेक्सटर | 11 | 1962-63 |
तेम्बा बावुमा | 09 | 2024-अबतक |
इंजमाल उल हक | 09 | 2005 |
बाबर आजम | 08 | 2021-22 |
स्टीव स्मिथ | 08 | 2016 |
एंड्रयू स्ट्राॅस | 08 | 2006-07 |
पीटर मे | 08 | 1955-56 |