17 मई से आईपीएल 2025 दोबारा शुरू होगा। बीसीसीआई ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर संघर्ष के कारण टूर्नामेंट को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था। नए शेड्यूल के अनुसार लीग स्टेज राउंड के मुकाबले 27 मई तक खेले जाएंगे। बचे हुए लीग मैचों की मेजबानी बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद करेंगे।
29 और 30 मई को पहला क्वालिफायर और एलिमिनेटर होगा, 1 जून को दूसरा क्वालिफायर और फाइनल 3 जून को होगा। नॉकआउट मुकाबलों का वेन्यू अभी बोर्ड ने घोषित नहीं किया है।
आईपीएल टीमों ने दूसरे लेग की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही, उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं जिन्होंने वर्तमान सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं।
आईपीएल 2025 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
1. निकोलस पूरन
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी निकोलस पूरन ने अब तक 11 मैचों में 34 छक्के लगाए हैं। अब तक, उन्होंने 410 रन बनाए हैं, 200.98 की स्ट्राइक रेट और 41 के औसत से। उनका सर्वाधिक स्कोर 87 रन है।
2. श्रेयस अय्यर
जारी सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 11 मैचों में 27 छक्के लगाए हैं। अब तक 50.63 की औसत और 180.80 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 405 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतकीय पारियां शामिल है।
3. रियान पराग
जारी सीजन में रियान पराग सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। 12 पारियों में उसने 26 छक्के ठोक दिए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाए और आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। राजस्थान रॉयल्स के लिए अब तक उन्होंने 12 मैचों में 37.70 की औसत और 170.59 की स्ट्राइक रेट से 377 रन बनाए हैं।
4. सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव 12 मैचों में 26 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर है। जारी सीजन में सूर्या मुंबई इंडियंस के लिए शानदार खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 63.75 की औसत और 170.57 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 510 रन बनाए हैं।
5. यशस्वी जायसवाल
राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल 12 मैचों में 25 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर है। वह अब तक 43 की औसत और 154.58 की स्ट्राइक रेट से 473 रन बना चुके हैं, जिसमें पांच अर्धशतकीय पारियां शामिल है।