20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। भारत के प्लेइंग 11 में वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को जगह नहीं मिली है।
IND vs BAN, मैच-2: प्लेइंग 11
भारतः
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव
बांग्लादेशः
तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान
भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) हेड टू हेड रिकॉर्ड वनडे में:
मैच | 41 |
भारत | 32 |
बांग्लादेश | 08 |
नो रिजल्ट | 01 |
टाई | 00 |
दुबई स्टेडियम की पिच रिपोर्ट-
दुबई स्टेडियम की पिच सिर्फ स्पिनरों और तेज गेंदबाजों को मदद करेगी। ओस शाम के समय में बड़ी भूमिका निभाती हुई नजर आएगी। पहली पारी का इस पिच पर औसत स्कोर 219 रन है।
दुबई स्टेडियम की मौसम रिपोर्ट-
दुबई में आज यानी 20 फरवरी को मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। आज दुबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन भर तापमान 33 डिग्री रहेगा।