इस समय सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है। अभी तक टी20 सीरीज में तीन मैच खेले गए हैं। दोनों टीमों के बीच आज 6 नवंबर गुरूवार को क्वींसलैंड के करारा ओवल मैदान पर चौथा टी20 मैच खेला जाएगा।
बारिश के कारण पहला मैच धुल गया, फिर दो टी20 मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 में जीत हासिल की है। चौथे टी20 मैच में जीत हासिल करने वाली टीम बढ़त हासिल करना चाहेगी। अब हम मैच की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जानेंगे:
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के चौथे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट
यद्यपि इस मैदान में बहुत से अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं हुए हैं, लेकिन बिग बैश लीग में हुए क्रिकेट मैचों से पता चलता है कि पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में पिच मदद कर सकता है। जैसा कि पिच है, कप्तान टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर सकते हैं। 180+ का स्कोर मैदान पर मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है।
मैच डिटेल्स
| मैच | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैच 4, टी20आई सीरीज 2025 |
| वेन्यू | करारा ओवल, क्वींसलैंड |
| दिनांक और समय | गुरूवार, 6 नवंबर; दोपहर 1:45 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग | स्टार स्पोर्ट्स, जियो हॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट) |
हेड टू हेड
| खेले गए मैच | 35 |
| भारत | 21 मैच जीते |
| ऑस्ट्रेलिया | 12 मैच जीते |
| कोई नतीजा नहीं | 02 |
| पहला मैच | 22 सितंबर, 2007 (भारत जीता) |
| आखिरी मैच | 2 नवंबर, 2025 (भारत जीता) |
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया: महली बार्डमैन, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट शॉर्ट, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, ग्लेन मैक्सेवल
भारत: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
