सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी टेस्ट मैच खेला गया।। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज को 3-1 से जीता। ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत ने जीत के लिए मात्र 162 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे आसानी से उन्होंने हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में जीत के बाद पूरे 10 साल बाद BGT के खिताब पर कब्जा किया है। साथ ही टीम 2023–25 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया वहीं दौड़ से बाहर हो गई है। आइए आपको पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल बताते हैं-
ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार WTC के फाइनल में पहुंचा
पाकिस्तान को जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हराकर साउथ अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023–25 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। टीम 11 मैचों में 7 जीत, 88 पॉइंट्स और 66.670 PCT साथ पहले स्थान पर है। सिडनी टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया 17 मैचों में 11 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है उसके 130 पॉइंट्स और 63.730 PCT है।
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 11 जून से 15 जून तक खेला जाएगा। याद रखें कि ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। भारत को पिछली बार हराकर टीम चैंपियन बनी थी। पहले दो सायकल में लगातार फाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया इस साल यह कमाल नहीं दिखा पाई।
भारत WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है
भारत, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में 19 मैचों में 9 जीत, 50 PCT के साथ तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड 14 मैचों में सात जीत, 48.210 PCT के साथ चौथे जबकि श्रीलंका 11 मैचों में पांच जीत, 60 पॉइंट्स, 45.45 PCT के साथ पांचवें स्थान पर है।
WTC 2023-25 Points Table- सिडनी टेस्ट के बाद देखें पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल-
पोजिशन | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | नो रिजल्ट | पॉइंट्स | PCT | ||
1 | साउथ अफ्रीका | 11 | 7 | 3 | 1 | 0 | 88 | 66.670 | ||
2 | ऑस्ट्रेलिया | 17 | 11 | 4 | 2 | 0 | 130 | 63.730 | ||
3 | भारत | 19 | 9 | 8 | 2 | 0 | 114 | 50.000 | ||
4 | न्यूजीलैंड | 14 | 7 | 7 | 0 | 0 | 81 | 48.210 | ||
5 | श्रीलंका | 11 | 5 | 6 | 0 | 0 | 60 | 45.450 | ||
6 | इंग्लैंड | 22 | 11 | 10 | 1 | 0 | 114 | 43.180 | ||
7 | बांग्लादेश | 12 | 4 | 8 | 0 | 0 | 45 | 31.250 | ||
8 | पाकिस्तान | 11 | 4 | 7 | 0 | 0 | 40 | 30.300 | ||
9 | वेस्टइंडीज | 11 | 2 | 7 | 2 | 0 | 32 | 24.240 |