भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी केएल राहुल पिता बन गए हैं। केएल राहुल की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि उनके घर एक एक नन्ही परी आई है।
इस समय केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भाग ले रहे हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। हाल ही में यह रिपोर्ट सामने आई थी कि केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में नहीं खेल पाएंगे।
अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है, ब्लेस्ड विद अ बेबी गर्ल। 24.3.25। अथिया और राहुल।’
अथिया शेट्टी का पोस्ट यह रहा:
KL Rahul & Athiya Shetty blessed with a Baby Girl 🤍
– Congratulations to both of them. pic.twitter.com/RThsfMGTlS
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 24, 2025
जनवरी 2023 में अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शादी की थी। यह शादी अथिया के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फ़ार्महाउस में हुई थी।
हाल ही में समाप्त हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार बल्लेबाजी करके केएल राहुल ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया था। इस पूरे टूर्नामेंट में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की थी और विरोधी टीम के खिलाड़ियों पर दबाव डाला था। तमाम लोगों को ऐसी उम्मीद थी कि आईपीएल 2025 में उन्हें दिल्ली टीम की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा। राहुल ने खुद कहा कि वह आईपीएल 2025 में खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे।
यदि अथिया शेट्टी की बात की जाए तो उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कम समय में अपना नाम बनाया है। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी है। तमाम लोगों ने इस जोड़ी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में केएल राहुल दिल्ली टीम की ओर से भाग ना ले पाए हो लेकिन उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।