13 सितंबर, शनिवार को, बांग्लादेश का सामना यूएई में चल रहे एशिया कप 2025 में श्रीलंका से होने वाला है। रात 8 बजे दोनों टीमों के बीच यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह जारी टूर्नामेंट में पहला मैच है, इसलिए वे जीत हासिल कर अच्छी शुरुआत करना चाहेंगे।
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, मैच डिटेल्स
मैच | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, मैच 5, एशिया कप 2025 |
वेन्यू | शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी |
दिनांक और समय | शनिवार, 13 सितंबर, रात 8:00 बजे (भारतीय समयानुसार) |
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग | सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, सोनीलिव (ऐप और वेबसाइट), और यप्पटीवी (ऐप और वेबसाइट) |
शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी की पिच रिपोर्ट
2025 एशिया कप में अब तक दो मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए हैं। पहली पारी में औसत 166 रन है। पिच काफी संतुलित है, गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए कुछ न कुछ है। दोनों टीमों के लिए पावरप्ले के महत्वपूर्ण होने वाले हैं। नई गेंद कुछ हद तक लाइट्स में स्विंग कर सकती है। पिच पर 160 से ज्यादा का स्कोर एक मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है। टाॅस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं।
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, हेड टू हेड
कुल मैच खेले गए | 20 |
बांग्लादेश ने जीते | 08 |
श्रीलंका ने जीते | 12 |
पहली बार कब हुआ मैच | September 18, 2007 |
आखिरी बार कब हुआ मैच | July 16, 2025 |
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, संभावित प्लेइंग 11
बांग्लादेश:
तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली अनिक, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।
श्रीलंका:
कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नुवान तुषारा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना।