भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर व पावरकोच आंद्रे रसेल ने आईपीएल से रिटायरमेंट ले लिया हो, लेकिन उन्होंने अभी भी टी20 क्रिकेट में नए रिकाॅर्ड बनाना नहीं छोड़ा है। आंद्रे रसेल ने टी20 क्रिकेट में अब 500 विकेट पूरे कर लिए हैं। इंटरनेशनल लीग टी20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच खेले गए एक मुकाबले में उन्होंने यह कारनामा किया।
इसके अलावा, ये कैरेबियाई बल्लेबाज अब अपने पूर्व सहयोगी सुनील नारायण के साथ एक विशिष्ट एलीट लिस्ट में शामिल हो गया है। नारायण ने हाल में 600 टी20 विकेट हासिल किए हैं।
लेकिन अब आंद्रे रसेल विश्व टी20 क्रिकेट इतिहास में 500 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं और वेस्टइंडीज से तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। आंद्रे रसेल से पहले 500 से अधिक विकेट सुनील नारायण और ड्वेन ब्रावो हासिल कर चुके हैं।
टी20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
| खिलाड़ी | मैच | विकेट |
| राशिद खान | 500 | 681 |
| ड्वेन ब्रावो | 582 | 631 |
| सुनील नारायण | 569 | 602 |
| इमरान ताहिर | 446 | 570 |
| शाकिब अल हसन | 462 | 504 |
आंद्रे रसेल |
576 |
500 |
नाइट राइटर्स को एक नजदीकी मैच में डेटर्ड वाइपर्स ने 2 विकेट से हराया है, जो शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था। मुकाबले में अबू धाबी नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 171 रन बनाए। टीम के लिए एलेक्स हेल्स ने 53 रनों की पारी खेली, जबकि आंद्रे रसेल ने 23 गेंदों में 36* रनों की नाबाद पारी खेली, और टीम को एक प्रतिस्पर्धी टोटल तक पहुंचाने में मदद की।
बाद में, डेजर्ट वाइपर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस लक्ष्य को 19.3 ओवरों में 8 विकेट खोकर रोमांचक ढंग से हासिल किया। डैन लारेंस ने 35 रनों की पारी खेली, जबकि शिमरन हेटमायर ने 25 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।
