सऊदी अरब के जेद्दा में IPL 2025 का मेगा ऑक्शन आयोजित किया गया है। इस ऑक्शन में कुल 577 खिलाड़ी शॉर्ट लिस्ट किए गए थे। ऑक्शन के पहले दिन, सभी दस फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने स्क्वॉड पूरा करने के लिए बहुत पैसा खर्च किया। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फिलहाल इस दौड़ में सबसे पीछे नजर आ रही है।
पहले दिन के ऑक्शन के बाद दोनों टीमों के स्क्वॉड में सिर्फ 9-9 खिलाड़ी ही हैं। वहीं गुजरात टाइटंस सबसे ज्यादा 14 खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल करने में कामयाब रही। याद रखें कि आईपीएल 2025 के लिए प्रत्येक टीम को कम से कम 18 खिलाड़ी अपने स्क्वॉड में रखने हैं। कोई भी फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा 25 खिलाड़ियों को टीम में रख सकती है। आइए देखते हैं आईपीएल 2025 के पहले दिन के बाद सभी टीमों का स्क्वॉड।
IPL 2025 के पहले दिन 84 खिलाड़ियों पर बोली लगी
IPL 2025 के पहले दिन 84 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें 72 खिलाड़ी बिके और 12 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। पहले दिन के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास सबसे अधिक 30.65 करोड़ रुपए बचे हैं। जबकि पंजाब किंग्स के पास 22.50 करोड़ रुपए बचे हैं और मुंबई इंडियंस के पास 26.1 करोड़ रुपए हैं। वहीं चेन्नई के पास 15.5 करोड़ का पर्स है।
चेन्नई सुपर किंग्स CSK (पर्स बाकी: 15.60 करोड़)
ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर।
मुंबई इंडियंस MI (पर्स बाकी: 26.1 करोड़)
जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB (पर्स बाकी: 30.65 करोड़)
विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स KKR (पर्स बाकी: 10.05 करोड़)
रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्टजे, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे।
सनराइजर्स हैदराबाद SRH (पर्स बाकी: 5.15 करोड़ रुपये)
पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, ईशान किशन, राहुल चाहर, एडम जैंपा, अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह।
राजस्थान रॉयल्स RR (पर्स बाकी: 17.35 करोड़)
संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय।
पंजाब किंग्स PBKS (पर्स बाकी: 22.50 करोड़)
शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर।
दिल्ली कैपिटल्स DC (पर्स बाकी: 13.80 करोड़)
अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क, केएल राहुल, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा।
गुजरात टाइटंस GT (पर्स बाकी: 17.50 करोड़)
राशिद खान, शुबमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार।
लखनऊ सुपर जायंट्स LSG (पर्स बाकी: 14.85 करोड़)
निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, अवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल।