भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज आकाशदीप ने पूरे दर्शक और टीम इंडिया को हैरान कर दिया। टीम इंडिया की पहली पारी में आकाश दीप आठवें विकेट के लिए बल्लेबाजी करने उतरे। वह विराट कोहली का बल्ला लेकर बैटिंग करने आए।
इस बल्ले के साथ उन्होंने दो बार लगातार छक्के लगाए। उनका यह रौद्र अवतार देखकर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मिलियन डॉलर रिएक्शन दिया जिसे कैमरे में कैद कर लिया गया। इस 2 गेंदों पर 2 छक्के का वीडियो और कोहली-रोहित का रिएक्शन देखिए।
देखें: आकाशदीप का बैक टू बैक Six Video
Akashdeep 😭🔥 pic.twitter.com/NdP1ouSuBT
— ನಿಶಾಂತ್ 🍁⁴⁵ (@Loyalyuvifan_) September 30, 2024
आकाश दीप के सिक्स पर विराट कोहली का रिएक्शन
Akash Deep smashed 2 sixes in 2 balls with Virat Kohli’s bat 😂👌 pic.twitter.com/DTFEoMSKVU
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) September 30, 2024
भारत ने अपनी पहली पारी घोषित की
चौथे दिन भारत ने तेज बल्लेबाजी की और अपनी पहली पारी 285/9 के स्कोर पर घोषित कर दी। भारत ने 34.4 ओवर में यह स्कोर बनाया। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए। टीम इंडिया ने इस लिहाज से 52 रन की लीड ली।
- भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उन्होंने 51 गेंद में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली।
- रोहित शर्मा ने 11 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 23 रन बनाए।
- वहीं, शुभमन गिल ने 36 गेंद में 29 रन, ऋषभ पंत ने 11 गेंद में नौ रन, विराट कोहली ने 35 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए।
- केएल राहुल ने 43 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन बनाए।
- रवींद्र जडेजा ने आठ रन, रविचंद्रन अश्विन ने एक रन और आकाश दीप ने 12 रन बनाए।
- बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, हसन महमूद को एक विकेट मिला।