टीम इंडिया और न्यूजीलैंड इस समय बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला टेस्ट खेल रहे हैं। खेल के चौथे दिन, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 99 रनों की आक्रामक पारी खेली।
पंत, हालांकि अपने शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। वर्तमान में टीम इंडिया उनकी शानदार पारी की बदौलत मजबूत स्थिति में है। खेल के दूसरे दिन ऋषभ पंत के घुटने में चोट लग गई थी। विकेटकीपिंग करते समय उन्हें यह चोट लगी। 2023 में ऋषभ पंत के उसी घुटने का ऑपरेशन हुआ था।
टीम मैनेजमेंट ने तीसरे दिन उन्हें विकेटकीपिंग नहीं कराने का निर्णय लिया। लेकिन दूसरी पारी में वह बल्लेबाजी करने उतरे और 9 चौके और पांच छक्कों की मदद से शानदार पारी खेली। ऋषभ पंत की इस पारी की सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने जमकर प्रशंसा की है।
सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की हो रही जमकर प्रशंसा:
Once in a generation player that’s what he is, Rishabh Pant!
And that six against Southee is one of the best shots I have seen in Test cricket. 😳 👏👏👏— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) October 19, 2024
Keep everything aside, This is the GREATEST COMEBACK❣️
Rishabh Pant Missed his Well Deserved 100 just by 1 Run. 💔#INDvNZ #RishabhPant #SarfarazKhan pic.twitter.com/1SlMUIondt
— Saurabh kumar (@Saurabhk0096) October 19, 2024
💔 That one run hurts a lot.
👏🏻 Well played, Spidey.
📷 Getty • #RishabhPant #INDvNZ #INDvsNZ #TeamIndia #BharatArmy #COTI🇮🇳 pic.twitter.com/aftOY2UC7Z
— The Bharat Army (@thebharatarmy) October 19, 2024
Rishabh pant #rishabhpant pic.twitter.com/hp38KHH3J7
— RVCJ Sports (@RVCJ_Sports) October 19, 2024
RISHABH PANT DISMISSED FOR 99 💔
– Missed a well deserving hundred by just 1 run, What a knock, he deserves that hundred but unfortunately got out for 99 runs, A knock to remember forever. pic.twitter.com/QIjVtWMuhs
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 19, 2024
RISHABH PANT SMASHED A 107M SIX AND SENT THE BALL OUT OF THE CHINNASWAMY. 🤯🔥 pic.twitter.com/1naANPKB29
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 19, 2024
Most dismissals in 90s in tests for India
Sachin Tendulkar -10
Rahul Dravid -9
Rishab Pant -7
Sunil Gavaskar/MSD/ Shewag – 5#RishabhPant— Oviya (@Happyovi09) October 19, 2024
You Deserve Better 💔🥹#RishabhPant pic.twitter.com/ScRrzKyuhY
— Bro (@Your_Elderbro) October 19, 2024
RISHABH PANT DISMISSED FOR 99 💔
– Missed a well deserving hundred by just 1 run, What a knock, he deserves that hundred but unfortunately got out for 99 runs, A knock to remember forever. 😘😘🇮🇳🙏#RishabhPant pic.twitter.com/ADHv1e1WRT
— Yogi Singh (@Singh554488Yogi) October 19, 2024
मैच की पहली पारी में टीम इंडिया ने 46 रन बनाए। टीम की पहली पारी में ऋषभ पंत ने 20 रन बनाए और मेजबान टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 402 रन बनाकर बड़ी बढ़त हासिल की।
दूसरी पारी में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। ऋषभ पंत के अलावा सरफराज खान ने 18 चौके और तीन छक्कों की मदद से 150 रनों की जोरदार पारी खेली है। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 52 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 70 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 35 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया ने छह महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं, लेकिन अभी भी उनके पास कई खिलाड़ी हैं जो महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए मेजबान टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा सकते हैं।