ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। लेकिन वहां उन्हें भारत से हार मिली। हार के बाद स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। आज हम आपको दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ की नेट वर्थ बताएंगे। वो कितने सम्पत्ति के मालिक हैं।
स्टीव स्मिथ दो वर्ल्ड कप खिताब अभियान का हिस्सा रहे हैं, जिसमें विशेष रूप से 2015 में 2023 में जीत और 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जीत शामिल है। वह 2015 वर्ल्ड कप में आठ मैचों में 402 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे, जिसमें भारत के खिलाफ शतक भी लगाया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में टॉप-4 में पहुंचने में कामयाब रही थी।
स्टीव स्मिथ 250 करोड़ के मालिक हैं
2024 तक स्टीव स्मिथ की कुल संपत्ति लगभग $25 मिलियन होने का अनुमान है। क्रिकेट अनुबंधों, विज्ञापनों और निवेशों के अनुसार यह आंकड़ा बनाया गया है। न्यू बैलेंस, जिलेट और वीट-बिक्स जैसे ब्रांडों के साथ स्मिथ के आकर्षक सौदों ने उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। हालाँकि कुछ रिपोर्टों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति अब 30 मिलियन डॉलर (250 करोड़) तक पहुंच चुकी है।
स्टीव स्मिथ की पूरी संपत्ति उनकी मेहनत, प्रतिभा और व्यावसायिक कौशल का प्रमाण है। स्मिथ ने घरेलू क्रिकेट में अपने शुरूआती दिनों से लेकर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक बनने तक इतनी कमाई की है कि उनका नाम दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में शुमार है।
स्टीव स्मिथ ने संन्यास के बाद कहा
“यह एक शानदार सफर रहा और मैंने इसके हर मिनट का आनंद लिया,” स्मिथ ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा। बहुत सी अद्भुत क्षणों और शानदार यादें हैं। दो विश्व कप जीतना एक बड़ी उपलब्धि थी, साथ ही इस जर्नी में कई अद्भुत साथी भी शामिल थे। उन्होंने कहा “अब लोगों के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करने का शानदार अवसर है, इसलिए ऐसा लगता है कि यह सही समय है”।