आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया। SRH की जीत में अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से 141 रन की विस्फोटक पारी खेली। टीम ने 18.3 ओवरों में 246 रनों का आसानी से पीछा किया। ध्यान दें कि यह रन चेज आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे सफल रन चेज है।
अभिषेक ने अपना शतक 40 गेंदों में पूरा किया था। आईपीएल इतिहास की उन्होंने पांचवीं सबसे तेज सेंचुरी लगाई और वह आईपीएल में सबसे तेज शतक ठोकने वाले तीसरे भारतीय भी बन गए। अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐतिहासिक पारी के बाद कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। आइए आपको बताते हैं।
अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड देखें-
1. SRH के लिए हाईएस्ट स्कोर – 141(55)
अभिषेक शर्मा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़कर। 2017 में, वॉर्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 126 रन की पारी खेली थी।
2. IPL में लक्ष्य का पीछा करते हुए हाईएस्ट स्कोर – 141(55)
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल के इतिहास में रन चेज में सबसे बड़ी पारी खेली है। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को पीछे छोड़ा जिन्होंने लखनऊ के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 124 रन बनाए थे।
3. IPL में एक पारी में दूसरे सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय – 10
अभिषेक शर्मा आईपीएल में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर मुरली विजय है, जिन्होंने 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे।
4. SRH के लिए दूसरा सबसे तेज शतक – 40 गेंदें
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले ट्रैविस हेड है, जिन्होंने 2024 में RCB के खिलाफ 39 गेंदों में ऐसा किया था।
5. IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बने- 141 रन
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। 2020 में, राहुल ने 132 रन की नाबाद पारी खेली थी।
6. IPL में तीसरा सर्वोच्च स्कोर—141(55)
अभिषेक शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। लिस्ट में क्रिस गेल (175) पहले स्थान और ब्रैंडन मैकुलम (158) दूसरे स्थान पर है।
7. IPL में पांचवा सबसे तेज शतक – 40 गेंदें
आईपीएल इतिहास में अभिषेक शर्मा सबसे तेज शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में क्रिस गेल (30 गेंद), युसूफ पठान (37), डेविड मिलर (38 गेंद), ट्रैविस हेड (39 गेंद) और प्रियांश आर्या (39 गेंद) शामिल है।