T20I में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने T20 इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। राजकोट में मेघालय के खिलाफ 24 वर्षीय पंजाब के क्रिकेटर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की, उन्होंने 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
अभिषेक शर्मा ने T20 इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया
केवल 29 गेंदों पर 106 रनों की उनकी तूफानी पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 365.52 का था और इसमें 11 छक्के और 8 चौके शामिल थे। शर्मा ने इस टूर्नामेंट में इस मैच से पहले अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। इस मैच से पहले, उन्होंने छह पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक की मदद से 149 रन बनाए थे।
अभिषेक शर्मा से पहले उर्विल पटेल ने सबसे तेज शतक लगाया था
गुजरात के उर्विल पटेल ने इसी टूर्नामेंट में त्रिपुरा के खिलाफ इंदौर में 28 गेंदों में शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। इस साल के टूर्नामेंट से पहले, यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 2018 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों में शतक बनाया था। मेघालय ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन बनाए थे। शर्मा की तूफानी पारी के दम पर पंजाब ने 10 ओवर के अंदर लक्ष्य हासिल किया।
छक्का लगाने के मामले में अभिषेक ने धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अभिषेक एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी-20 सिक्स जड़ने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। 2024 में अभिषेक ने अभी तक 38 पारियों में 87 सिक्स लगाए हैं। 2022 में, सूर्या ने 41 टी20 पारियों में 85 छक्के लगाए थे। 2018 में पंत 31 पारियों में 66 छक्के लगाए थे, वहीं पंत लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी-20 छक्के लगाने वाले भारतीय
87* (38 पारी) – अभिषेक शर्मा (2024)
85 (41 पारी) – सूर्यकुमार यादव (2022)
71 (33 पारी) – सूर्यकुमार यादव (2023)
66 (31 पारी) – ऋषभ पंत (2018)
63 (42 पारी) – श्रेयस अय्यर (2019)
60 (32 पारी) – संजू सैमसन (2024)