15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 283 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में 36 रनों की शानदार पारी खेली।
अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी के दौरान एंडिले सिमलेन के खिलाफ एक शानदार छक्का लगाया, जिसका वीडियो फैंस के बीच बहुत चर्चा में है।
एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से अभिषेक ने शानदार छक्का लगाया
एंडिले सिमलेन ने भारत की पारी का पांचवां ओवर डाला था। अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद पर शानदार छक्का लगाकर गेंद को ग्राउंड के बाहर भेज दिया। अभिषेक ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शॉट मार डाला। गेंद पहले छत पर जाकर गिरी और फिर उछलकर जमीन से बाहर आई। अभिषेक ने सिमलेन के इस ओवर में एक चौका और तीन छक्के लगाकर 23 रन बटोरे।
यहां देखें अभिषेक शर्मा के उस छक्के का वो वीडियो-
ABHISHEK SHARMA DANCES DOWN THE TRACK AND SENT THE BALL OUT OF THE GROUND. 🤯🌟pic.twitter.com/wJC8AKtFuO
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 15, 2024
अभिषेक शर्मा छठे ओवर में लूथो सिपाम्ला के खिलाफ आउट हुए। उन्होंने 18 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। इससे पहले, उन्होंने तीसरे टी20 में अर्धशतकीय पारी खेली थी।
भारत ने दूसरा हाईएस्ट टोटल दर्ज किया
चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत का दूसरा हाईएस्ट टोटल है। संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 6 चौके और 9 छक्कों की मदद से 109 रन की नाबाद पारी खेली। तिलक वर्मा ने 47 गेंदों में 9 चौके और 10 छक्कों की मदद से 120 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 210* रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। साउथ अफ्रीका के लिए एकमात्र सफल गेंदबाज लूथो सिपाम्ला रहे, जिन्होंने चार ओवर में 58 रन देकर एक विकेट लिया।