मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया (Mumbai vs. Rest of India) के बीच ईरानी कप का 61वां सीजन लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज 3 अक्टूबर, गुरूवार को खेल का तीसरा दिन समाप्त हुआ।अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार शतक बनाया।
अभिमन्यु ईश्वरन का शानदार शतक
तीसरे दिन खेल में रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए हैं। इस समय क्रीज पर अभिमन्यु ईश्वरन 151* और ध्रुव जुरेल 30* रन बनाकर मौजूद हैं। मुंबई अभी भी 248 रनों से पिछड़ रही है।
मुंबई पर रेस्ट ऑफ इंडिया का शानदार पलटवार
खेल के आज के दिन के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो मुंबई ने दूसरे दिन के स्टंप पर 536 रन बनाने के बाद 1 रन और जोड़ पाई कि उसका 10वां विकेट गिर गया। पहली पारी में 141 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद, मुंबई ने अपने सारे विकेट 537 रनों पर गंवा दिए।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी रेस्ट ऑफ इंडिया को पहला झटका कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (9) के रूप में जल्दी लगा, टीम के 40 रनों के स्कोर पर उन्हें मोहम्मद जुनैद खान ने पृथ्वी शाॅ के हाथों कैच आउट कराया।
इसके बाद, दिलीप ट्राफी में शानदार फार्म करने वाले साई सुदर्शन ने 32 रन बनाकर तनुष कोटियान को LBW आउट कर दिया। ईशान किशन (38) और देवदत्त पडिक्कल (16) ने भी निराश किया।
लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने एक छोर संभाल के रखा। 26वां फर्स्ट क्लास शतक लगाने के बाद, उन्होंने अपनी क्लास बल्लेबाजी को आगे बढ़ाते हुए स्टंप के समय 212 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 151 रन बनाए हैं। अभी तक, उन्हें विकेटीकपर ध्रुव जुरेल (30) से अच्छा साथ मिला है।
खेल के चौथे दिन, दोनों ने अभी तक 61 रनों की अटूट साझेदारी की है। मुंबई के लिए अभी तक गेंदबाजी करते हुए मोहित अवस्थी ने दो विकेट हासिल किए हैं, जबकि मोहम्मद जुनैद खान और तनुष कोटियान ने 1-1 विकेट हासिल किए हैं।
Another action-packed day!
Rest of India move to 289/4 on the back of a splendid 151* from Abhimanyu Easwaran.
They trail by 248 runs with Easwaran & Dhruv Jurel (30*) at the crease.#IraniCup | @IDFCFIRSTBank
Follow the match ▶️ https://t.co/Er0EHGOZKh pic.twitter.com/bReWj4aeaH
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 3, 2024