वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला हुआ, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से जीत हासिल की। सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने मुकाबले में शानदार बैटिंग की, लेकिन सीएसके को आईपीएल के बीच बुरी खबर मिली है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी ब्लैक आर्मबैंड पहने थे, पहले इस बारे में जानकारी प्रदान नहीं की गई थी। मैच के बाद पता चला कि चेन्नई सुपर किंग्स के एक प्रमुख खिलाड़ी के पिता का निधन हो गया है। ये खिलाड़ी डेवोन कॉनवे है।
डेवोन कॉनवे के पिता का निधन
View this post on Instagram
चेन्नई के ब्लैक आर्मबैंड को लेकर मुकाबले के दौरान संशय था, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी। मैच के बाद पूरी कहानी पता चली। अब डेवोन कॉनवे को न्यूजीलैंड वापस जाना होगा। पिता की मृत्यु के बाद उन्हें अपने परिवार के साथ रहना होगा। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स हार गई थी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अब इस खबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि बाएं हाथ के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के पिता का निधन हो गया है। हम उनके परिवार को इस मुश्किल समय में साथ देते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली पारी में 5 विकेट पर 176 रन बनाए, लेकिन मुंबई इंडियंस की जवाबी पारी में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक लगाए। इस सीजन में मुंबई ने अपनी चौथी जीत दर्ज की।