बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पहली पारी में मेजबान कंगारू टीम ने 445 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने पहली पारी में 260 रन बनाकर फॉलोऑन बचाया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 89/7 पर घोषित की जिससे भारत को 54 ओवरों में 275 रनों का लक्ष्य मिला था। बारिश के चलते खेल सिर्फ 2.1 ओवरों तक चल पाया और फिर पांचवें दिन का खेल रद्द कर दिया गया।
इस मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि गाबा टेस्ट के बाद टीम इंडिया फाइनल में कैसे पहुंच सकती है।
ऑस्ट्रेलिया दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है
ऑस्ट्रेलियाई टीम गाबा टेस्ट के बाद 15 मैचों में 9 जीत, 106 अंक और 58.89 PCT के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि भारत 17 मैचों में 9 जीत, 55.88 PCT के साथ तीसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीक अभी भी 63.33 PCT के साथ पहले स्थान पर है।
टीम इंडिया इस तरह फाइनल में जाएगी
भारत को क्वालीफाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे हुए दोनों टेस्ट जीतने होंगे जिसके बाद उनका PCT 60.52 हो जाएगा। इस स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज को 2-0 से जीत ले तो भी वह फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी।
भारत एक जीत और एक ड्रॉ के साथ भी ऑस्ट्रेलिया से पॉइंट्स टेबल में आगे निकल सकता है, बशर्ते श्रीलंका, कंगारू टीम के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले दो टेस्ट में से कम से कम एक में ड्रॉ खेले। इस सीरीज के बचे हुए दो मैचों में से रोहित शर्मा की टीम एक में हार जाती है तो टीम को दुआ करनी होगी कि श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराए।
WTC Latest Points Table: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट के बाद-
पोजिशन | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | PCT (%) |
1 | साउथ अफ्रीका | 10 | 6 | 3 | 1 | 76 | 63.33 |
2 | ऑस्ट्रेलिया | 15 | 9 | 4 | 2 | 106 | 58.89 |
3 | भारत | 17 | 9 | 6 | 2 | 114 | 55.88 |
4 | न्यूजीलैंड | 14 | 7 | 7 | 0 | 81 | 48.21 |
5 | श्रीलंका | 11 | 5 | 6 | 0 | 60 | 45.45 |
6 | इंग्लैंड | 22 | 11 | 10 | 1 | 114 | 43.18 |
7 | पाकिस्तान | 10 | 4 | 6 | 0 | 40 | 33.33 |
8 | बांग्लादेश | 12 | 4 | 8 | 0 | 45 | 31.25 |
9 | वेस्टइंडीज | 11 | 2 | 7 | 2 | 32 | 24.24 |