आज 15 दिसंबर, रविवार को महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए मिनी ऑक्शन बेंगलुरू में हो रहा है। कुल 124 खिलाड़ियों पर इस ऑक्शन में बोली जारी है। इन खिलाड़ियों में से सभी पांच टीमें स्क्वाॅड में खाली पड़ी 19 जगहों को भरती हुई नजर आ रही हैं।
महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI-W), इस ऑक्शन में 10 लाख के बेस प्राइस वाली अनकैप्ड भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी G. Kamalini को खरीदने के लिए पानी की तरह पैसा बहाती हुई नजर आई है।
मुंबई इंडियंस ने 1.6 करोड़ रुपये की बोली लगाकर G.Kamalini को टीम में शामिल किया
चेन्नई की कमालिनी को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच काफी देर तक बिडिंग वाॅर देखने को मिली। लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने 1.6 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल कर लिया। 16 साल की उम्र में करोड़पति बनने वाली खिलाड़ी अब भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलेगी।
16-year-old G Kamalini goes to Mumbai Indians for a whopping 1.6 Crore. 💰
1st Uncapped to get a bid in 2025 WPL Auction. #CricketTwitter | #WPLAuction | #WPL2025 pic.twitter.com/vOkzcxmtyV
— Female Cricket (@imfemalecricket) December 15, 2024
G.Kamalini का क्रिकेट करियर
16 वर्षीय खिलाड़ी के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलना अभी तक शुरू नहीं किया है। लेकिन वह हाल ही में ईस्ट और साउथ जोन के खिलाफ कुछ मैचों में खेलती हुई नजर आई थी। इसके अलावा उभरती हुई युवा क्रिकेटर को आगामी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
क्रिकहोरीज के अनुसार Kamalini ने अब तक कुल 184 मैच खेले हैं। उस दौरान उनके बल्ले से 48.58 की औसत और 88.76 की स्ट्राइक रेट से 5149 रन निकले हैं। उस दौरान उन्होंने 31 अर्धशतक और 13 शतक लगाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 155* था। साथ ही उन्होंने इन मैचों में 20 की औसत और 4.67 की इकाॅनमी से 91 विकेट भी हासिल किए हैं।