WTC 2025 Points Table: भारतीय टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल की ओर एक और कदम बढ़ाया है। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में एक और टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की। भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को हराया। भले ही टीम इंडिया की दो टेस्ट सीरीज अभी WTC 2023-25 चक्र में बाकी हैं, लेकिन टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर बनी हुई है।
साथ ही, कानपुर टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम को 7 विकेट से मिली हार से WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया कानपुर टेस्ट मैच से पहले 71.67 प्रतिशत जीत के साथ पहले स्थान पर थी, लेकिन अब उसका जीत प्रतिशत 74.24 हो गया है। इस मैच से पहले, बांग्लादेश की टीम 39.29 प्रतिशत जीत के साथ पांचवें स्थान पर थी, लेकिन अब वह सातवें स्थान पर है।
WTC 2025 की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे स्थान पर है, जिसका जीत प्रतिशत 62.50 है। श्रीलंका की टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरे स्थान पर आ गया। श्रीलंका का जीत प्रतिशत है 55.56। इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर है, जिसका जीत प्रतिशत 42.19 है।
साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में पांचवें स्थान पर है। अफ़्रीकी टीम भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच से पहले छठे स्थान पर थी। साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत 38.89% है। न्यूजीलैंड की टीम छठे स्थान पर है, जिसने अब तक 37.50 प्रतिशत से अधिक मैच जीते हैं।
बांग्लादेश सातवें स्थान पर है, जिसका जीत प्रतिशत अब 34.38 हो गया है। पाकिस्तान की टीम आठवें स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज आखिरी स्थान पर है।
Updated WTC Points Table: भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज के बाद
नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | पॉइंट्स | जीत% |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1. | भारत | 11 | 8 | 2 | 1 | 98 | 74.24 |
2. | ऑस्ट्रेलिया | 12 | 8 | 3 | 1 | 90 | 62.50 |
3. | श्रीलंका | 9 | 5 | 4 | 0 | 60 | 55.55 |
4. | इंग्लैंड | 16 | 8 | 7 | 1 | 81 | 42.19 |
5. | साउथ अफ्रीका | 6 | 2 | 3 | 1 | 28 | 38.89 |
6. | न्यूजीलैंड | 8 | 3 | 5 | 0 | 36 | 37.50 |
7. | बांग्लादेश | 8 | 3 | 5 | 0 | 33 | 34.37 |
8. | पाकिस्तान | 7 | 2 | 5 | 0 | 16 | 19.05 |
9. | वेस्टइंडीज | 9 | 1 | 6 | 2 | 20 | 18.52 |