भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे मैच में 10 विकेट से शर्मनाक हार मिली। टीम इंडिया ने पिंक-बॉल टेस्ट की दोनों ही पारियों में निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम इंडिया पहली पारी में 180 और दूसरी पारी में 175 पर सिमटी, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए मात्र 19 रनों का लक्ष्य मिला।
दूसरी ओर, इंग्लैंड ने वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड को 323 रनों से हराया और सीरीज अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड की टीम 583 रनों का पीछा करते हुए 259 पर सिमट गई। इन दो मैचों के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023–25 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। भारत से नंबर-1 की बादशाहत छीन गई है, अब टीम इंडिया का फाइनल में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। आइए आपको पॉइंट्स टेबल का सारा हाल बताते हैं-
भारत तीसरे और ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर पहुंचा
भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023–25 में 102 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गया है। टीम ने अब तक 14 मैच खेले हैं, जिसमें 9 जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीकी टीम 9 मैचों में 5 जीत और 3 हार के साथ दूसरे स्थान पर है।
एडिलेड टेस्ट से पहले टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर थी। टीम इंडिया हार के बाद 110 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। टीम इंडिया ने अब तक 16 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 9 में जीत और 6 में हार मिली है।
इंग्लैंड छठे से पांचवें स्थान पर पहुंचा
इंग्लैंड न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले छठे स्थान पर था। वेलिंग्टन में जीत के बाद टीम 114 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गई है। टीम ने अब तक 21 मैच खेले हैं, जिसमें 11 में जीत और 9 में हार मिली है। हालाँकि, न्यूजीलैंड ने 13 मैचों में 6 जीत और 7 हार के साथ 69 पॉइंट्स प्राप्त करके छठे स्थान पर है।
लेटेस्ट WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल-
पोजिशन | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | नो रिजल्ट | अंक | PCT | ||
1 | ऑस्ट्रेलिया | 14 | 9 | 4 | 1 | 0 | 102 | 60.710 | ||
2 | साउथ अफ्रीका | 9 | 5 | 3 | 1 | 0 | 64 | 59.260 | ||
3 | भारत | 16 | 9 | 6 | 1 | 0 | 110 | 57.290 | ||
4 | श्रीलंका | 10 | 5 | 5 | 0 | 0 | 60 | 50.000 | ||
5 | इंग्लैंड | 21 | 11 | 9 | 1 | 0 | 114 | 45.240 | ||
6 | न्यूजीलैंड | 13 | 6 | 7 | 0 | 0 | 69 | 44.230 | ||
7 | पाकिस्तान | 10 | 4 | 6 | 0 | 0 | 40 | 33.330 | ||
8 | बांग्लादेश | 12 | 4 | 8 | 0 | 0 | 45 | 31.250 | ||
9 | वेस्टइंडीज | 11 | 2 | 7 | 2 | 0 | 32 | 24.240 |