भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (6 दिसंबर) से शुरू हो गया है। यह एक डे नाइट टेस्ट है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी 180 रन पर सिमट गई। नीतीश रेड्डी ने सर्वाधिक 42 रन बनाए और केएल राहुल ने 37 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए हैं। यह 15वां पांच विकेट हॉल उनके टेस्ट करियर का रहा।
टीम इंडिया की पहली पारी 180 रन पर सिमटी
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। मैच की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल को मिचेल स्टार्क ने LBW आउट किया। स्टार्क ने इसके बाद 37 वर्षीय केएल राहुल का दूसरा विकेट हासिल किया। स्टार्क ने इसके बाद 21वें ओवर में विराट कोहली (7 रन) के रूप में सबसे बड़ी सफलता दिलाई। टी-ब्रेक से पहले स्कॉट बोलैंड ने शुभमन गिल को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया।
नीतीश रेड्डी ने अंतिम के कुछ ओवर में शानदार बल्लेबाजी की
भारत के लिए दूसरे सेशन की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 87 के स्कोर पर स्कॉट बोलैंड ने रोहित को पवेलियन भेजा, जिससे भारत को पांचवां झटका लगा। इसके बाद ऋषभ पंत का ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने शिकार किया। स्टार्क ने अश्विन को LBW आउट कर अपनी चौथी सफलता हासिल की। वहीं स्टार्क ने हर्षित राणा को बोल्ड करके अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया।
इसके बाद पैट कमिंस ने जसप्रीत बुमराह को 44वें ओवर में आउट कर भारत को 9वां झटका दिया। बुमराह के होने के बाद नीतीश रेड्डी ने कुछ आकर्षक शॉट्स लगाए। उन्होंने 45वें ओवर की पहली गेंद पर मिचेल स्टार्क को बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद को हवा में खड़ा कर बैठे। ट्रेविस हेड ने शानदार कैच पकड़ उनकी 42 रनों की तूफानी पारी का अंत किया। स्टार्क ने छह विकेट हासिल किए।
भारत की पहली पारी की हाईलाइट
THIS IS CINEMA! 🙌
Pink ball, seaming conditions & bowlers breathing fire – doesn’t matter to #NitishReddy! 💪#AUSvINDOnStar 2nd Test 👉 LIVE NOW on Star Sports! #AUSvIND | #ToughestRivalry pic.twitter.com/IM9HaBrv63
— Star Sports (@StarSportsIndia) December 6, 2024
FIRST BALL OF THE TEST!
Mitchell Starc sends Adelaide into delirium.#AUSvIND | #PlayOfTheDay | @nrmainsurance pic.twitter.com/pIPwqlX3dJ
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2024
Mitchell Starc sends Virat Kohli packing!#AUSvIND pic.twitter.com/2AzNllS7xT
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2024
Pat Cummins is that fired up after getting Pant with the bouncer!#AUSvIND pic.twitter.com/cC8Yxdlvpm
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2024
The inswinging peach of a yorker gets Mitchell Starc his fifth wicket!#AUSvIND | #DeliveredWithSpeed | @NBN_Australia pic.twitter.com/SwVIHFiNhK
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2024