IPL 2025 मेगा ऑक्शन के बाद कई बड़े प्लेयर्स की फ्रेंचाइजी में बदलाव देखने को मिले। ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स, केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स और श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स में खेलेंगे। अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अगले सीजन में धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन खेलेंगे जो पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे।
मुंबई की टीम आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उनको नहीं खरीद पाई क्योंकि उनके पास पर्याप्त धन नहीं था, क्योंकि वे सबसे ज्यादा पैसे अपने रिटेंशन में खर्च कर चुके थे। एमआई ने उन पर बोली लगाई, लेकिन SRH ने अंततः उनको खरीद लिया। इसी बीच अब मुंबई ने उनका स्मरण किया और ईशान को विदाई संदेश भेजा। इस दौरान हार्दिक पांड्या ने कहा कि तुम हमेशा एमआई के पॉकेट डायनेमो रहोगे।
मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन का सुंदर वीडियो शेयर किया
“ईशान ने ड्रेसिंग रूम में ताजगी और ऊर्जा भरी थी,” हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा। जब हम उसे रिटेन नहीं कर पाए, तो हमें पता था कि उसे ऑक्शन से वापस पाना बहुत मुश्किल होगा क्योंकि वह जिस तरह के खिलाड़ी हैं और जिस तरह का कौशल वह लेकर आते हैं। वह हमेशा ड्रेसिंग रूम को जीवंत रखते थे, बहुत से लोगों को हंसाते थे, और टीम में प्यार और उत्साह बहुत स्वाभाविक था। ईशान किशन, हम सभी आपको मिस करेंगे और हम सभी आपसे प्यार करते हैं, आप हमेशा MI के पॉकेट डायनेमो रहेंगे।”
💌 𝓉ℴ 𝐼𝓈𝒽𝒶𝓃 #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @ishankishan51 pic.twitter.com/K1Gz5DKYUU
— Mumbai Indians (@mipaltan) December 1, 2024
हाल ही में ईशान किशन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई इंडियंस के साथ अपनी पुरानी यादों को याद करते हुए एक पोस्ट पोस्ट की, जहां उन्होंने अपनी जर्नी में विशिष्ट भूमिका निभाने के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद कहा। 2018 से 2024 तक ईशान ने टीम में रहकर मुंबई इंडियंस के लिए कई शानदार पारियां खेली।
इस दौरान MI ने दो बार खिताब भी जीता। 2022 के मेगा ऑक्शन में MI ने ईशान किशन पर सबसे बड़ी बोली लगाई थी। उनको लगातार तीन साल बाद भी रिटेन किया गया था। इस बार उन्हें रिटेंशन नहीं मिला। उनकी फॉर्म भी थोड़ी सी खराब रही थी।