न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 28 नवंबर से हेगले ओवल में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहली पारी में मेजबान न्यूजीलैंड 348 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। तीसरे दिन के अंत तक इंग्लैंड ने पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए थे।
इंग्लैंड की पहली पारी खेल के तीसरे 499 रनों पर सिमटी। दिन के अंत तक न्यूज़ीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं और टीम 4 रनों से आगे है। डेरिल मिचेल (31*) और नाथन स्मिथ (1*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।
हैरी ब्रूक दोहरे शतक से चूके
दूसरे दिन के खेल के बाद कप्तान बेन स्टोक्स 37 और हैरी ब्रूक 132 पर नाबाद थे। दोनों खिलाड़ियों ने छठे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी की। ब्रूक मैट हेनरी के खिलाफ आउट हुए और इंग्लैंड को 381 के स्कोर पर छठा झटका लगा। हैरी ब्रूक ने 197 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्के की मदद से 171 रन की पारी खेली। कप्तान बेन स्टोक्स ने 146 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 80 रन की पारी खेली। इसके अलावा, गस एटकिंसन ने 36 गेंदों में 48 रन, जबकि ब्रायडन कार्से ने 24 गेंदों में 33* रन की नाबाद पारी खेली।
पहली पारी इंग्लैंड के बल्लेबाजों के स्कोर पर डालें नजर-
- जैक क्रॉली- 9 (12) मैट हेनरी के खिलाफ आउट
- बेन डकेट- 46 (62) विलियम ओ’रुर्के के खिलाफ आउट
- जैकब बैथेल- 10 (34) नाथन स्मिथ के खिलाफ आउट
- जो रूट- 0 (4) नाथन स्मिथ के खिलाफ आउट
- हैरी ब्रूक- 171 (197) मैट हेनरी के खिलाफ आउट
- ओली पोप- 77 (98) टिम साउदी के खिलाफ आउट
- बेन स्टोक्स- 80 (146) मैट हेनरी के खिलाफ आउट
- क्रिस वोक्स- 1 (2) टिम साउदी के खिलाफ आउट
- गस एटकिंसन- 48 (36) नाथन स्मिथ के खिलाफ आउट
- ब्रायडन कार्से- 33* (24)
- शोएब बशीर- 5 (9) मैट हेनरी के खिलाफ आउट
मैट हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 23 ओवरों में 84 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। 26 ओवर में नाथन स्मिथ ने 141 रन देकर तीन विकेट लिए। टिम साउदी ने दो और विलियम ओ’रुर्के ने एक विकेट हासिल किया।
न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में खराब शुरुआत मिली
न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर का दूसरी पारी में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। कप्तान टॉम लैथम (1) क्रिस वोक्स और डेवोन कॉनवे (8) ब्रायडन कार्से के खिलाफ आउट हुए। रचिन रविंद्र एक अच्छी पारी खेल रहे थे लेकिन 20वें ओवर में ब्रायडन कार्से ने उन्हें आउट कर न्यूजीलैंड को 64 के स्कोर पर तीसरा झटका दिया।
केन विलियमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली
दूसरी पारी में भी, केन विलियमसन ने अपनी शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखा। 86 गेंदों का सामना करते हुए, उन्होंने 7 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली। क्रिस वोक्स के खिलाफ वह LBW आउट हो गए। विलियमसन ने अपनी पारी के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल की, वह न्यूजीलैंड के लिए 9000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्से ने दूसरे दिन के अंत तक 3-3 विकेट चटकाए
टॉम ब्लंडेल गोल्डन डक और ग्लेन फिलिप्स 19 रन बनाकर आउट हुए। दिन के अंत तक क्रिस वोक्स ने 13 ओवरों में 39 रन देकर तीन विकेट चटकाए हैं और ब्रायडन कार्से ने 12 ओवरों में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए हैं।
तीसरे दिन के खेल के बाद फैंस के रिएक्शन-
Another dominating day for England as New Zealand take a slim lead.#WTC25 | #NZvENG 📝: https://t.co/goBGtmwLK3 pic.twitter.com/34hBJ2f6LX
— ICC (@ICC) November 30, 2024
Another dominating day for England as New Zealand take a slim lead.#NZvsENG
— AB Yadav (@ABYadav_7) November 30, 2024
Brydon Carse should be a permanent name in England’s Test and ODI playing regardless of the pitch and conditions.#NZvsENG
— Delhi Capitals Fan (@pantiyerfc) November 30, 2024
NZ vs ENG 1st Test Day 2:
Shoaib Bashir & Brydon Carse picks 4wkts each as Kiwis allout for 348. Glenn Phillips scored 58. England 319/5 at stumps trailing by 25 runs as Harry Brook & Ollie Pope scored 132* & 77. Nathan Smith picks 2wkts.#NZvsENG#WTC25 #CricketTwitter— Sports Geeez (@Sportsgeeez) November 29, 2024
Big scores from Harry Brook and Ben Stokes 💯 @englandcricket #HarryBrook #BenStokes #NZvsENG #Cricket pic.twitter.com/BXmtgeUlm4
— the_cricket_web (@the_cricket_web) November 30, 2024
Fastest to 9000 Test runs (by inns)
172 – Sangakkara 🇱🇰
174 – SteveSmith 🇦🇺-Kane Williamson became the 8th fastest to 9K Test runs (182 inns)#NZvsENG pic.twitter.com/LNZWURLYi9
— Anwar Khan (@AnwarKhanKorai) November 30, 2024
A fantastic knock of 171 came to an end. Well played Harry Brook. #NZvsENG #ENGvNZL #CricketTwitter #WasayHabib pic.twitter.com/lT0J2EdOH6
— Wasay Habib (@wwasay) November 29, 2024