लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ, युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज एक वर्ष में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा से खिलाड़ियों को ऋषभ ने पीछे छोड़ दिया है।
विराट कोहली से ज्यादा सैलरी ऋषभ पंत को मिलेगी
ऋषभ पंत बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड-B के खिलाड़ी हैं, उन्हें प्रति वर्ष 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। पंत की अब कुल सालाना कमाई आईपीएल और बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को मिलाकर 30 करोड़ रुपये हो गई है। विराट कोहली बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड-A+ के खिलाड़ी है और उन्हें प्रति वर्ष 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। वहीं, कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 से पहले 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, अब उनकी सालाना कमाई 28 करोड़ रुपये है।
श्रेयस अय्यर को इस कारण लिस्ट में जगह नहीं मिली
CNBCTV18 के अनुसार, इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर को भी शामिल किया जा सकता था, जिन्हें मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। हालाँकि श्रेयस का बीसीसीआई से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं है, इसलिए वह लिस्ट में नहीं है।
रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह भी लिस्ट में शामिल हैं
जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा भी शीर्ष पांच आईपीएल और बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों में शामिल हैं। लिस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 25 करोड़ रुपये से तीसरे स्थान पर हैं, वहीं रवींद्र जडेजा 25 करोड़ रुपये से चौथे स्थान पर हैं और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 23.30 करोड़ रुपये से पांचवें स्थान पर हैं।
आईपीएल सैलरी और बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट को मिलाकर ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी-
प्लेयर | IPL सैलरी | BCCI कॉन्ट्रैक्ट/ग्रेड | कुल कमाई |
ऋषभ पंत | 27 करोड़ | 3 करोड़/ ग्रेड B | INR 30 करोड़ |
विराट कोहली | 21 करोड़ | 7 करोड़/ ग्रेड A+ | INR 28 करोड़ |
जसप्रीत बुमराह | 18 करोड़ | 7 करोड़/ ग्रेड A+ | INR 25 करोड़ |
रवींद्र जडेजा | 18 करोड़ | 7 करोड़/ ग्रेड A+ | INR 25 करोड़ |
रोहित शर्मा | 16.30 करोड़ | 7 करोड़/ ग्रेड A+ | INR 23.30 करोड़ |