आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन आज 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में समाप्त हो गया। इन दो दिनों में मेगा ऑक्शन में दस फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बहुत पैसा खर्च किया।
जबकि कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी में इतिहास रचा, तो कई महान खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी। स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत इस ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बने 27 करोड़ रुपये में, पीयूष चावला और डेविड वार्नर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला।
दूसरी ओर, पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इस मेगा ऑक्शन में कुछ स्टार खिलाड़ियों को खरीदकर टीम को मजबूत कर दिया है। ऑक्शन से पहले टीम ने हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और नीतिश कुमार रेड्डी को रिटेन किया था।
वहीं, टीम ने इस मेगा ऑक्शन में ईशान किशन और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों को खरीदकर टीम को और मजबूत बनाया। इसके अलावा, इस ऑक्शन में टीम ने हर्षल पटेल को 8 करोड़ रुपए, राहुल चाहर को 3.20 करोड़ रुपए और ऑस्ट्रेलियाई टीम के अनुभवी स्पिनर एडम जंपा को 2.40 करोड़ रुपए देकर टीम में शामिल किया है।
IPL 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम
नाम (Name) | रोल (Role) | प्राइस (Price) |
हेनरिक क्लासेन (R) | विकेटकीपर बल्लेबाज | 23 करोड़ |
पैट कमिंस (R) | ऑलराउंडर | 18 करोड़ |
अभिषेक शर्मा (R) | ऑलराउंडर | 14 करोड़ |
ट्रैविस हेड (R) | बल्लेबाज | 14 करोड़ |
ईशान किशन | विकेटकीपर बल्लेबाज | 11.25 करोड़ |
मोहम्मद शमी | गेंदबाज | 10 करोड़ |
हर्षल पटेल | ऑलराउंडर | 8 करोड़ |
नीतीश कुमार रेड्डी (R) | ऑलराउंडर | 6 करोड़ |
राहुल चहर | गेंदबाज | 3.20 करोड़ |
अभिनव मनोहर | बल्लेबाज | 3.20 करोड़ |
एडम जंपा | गेंदबाज | 2.40 करोड़ |
सिमरजीत सिंह | गेंदबाज | 1.50 करोड़ |
एहसान मलिंगा | गेंदबाज | 1.20 करोड़ |
ब्रायडन कर्स | ऑलराउंडर | 1 करोड़ |
जयदेव उनादकट | गेंदबाज | 1 करोड़ |
कामिंडू मेंडिस | ऑलराउंडर | 75 लाख |
जीशान अंसारी | गेंदबाज | 40 लाख |
अनिकेत वर्मा | बल्लेबाज | 30 लाख |
अथर्व तायडे | बल्लेबाज | 30 लाख |
सचिन बेबी | बल्लेबाज | 30 लाख |
पर्स खर्च – 119.80 करोड़
पर्स बचा – 0.20 करोड़
खिलाड़ी खरीदे – 20/25
विदेशी खिलाड़ी – 7/8