25 नवंबर को सउदी अरब के जेद्दा में आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन संपन्न हुआ। पंजाब किंग्स ऑक्शन में 110.5 करोड़ रुपये का पर्स लेकर उतरी थी। टीम ने शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को छोड़कर सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। फ्रेंचाइजी ने बड़ी सूझबूझ से खरीदारी की और बड़े मैच विनर्स खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। आइए आपको आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए पंजाब किंग्स का फुल स्कॉड बताते हैं-
पंजाब किंग्स के सबसे महंगे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर रहे
पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। श्रेयस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। अय्यर को आगामी सीजन में पंजाब किंग्स का कप्तान बनाया जा सकता है। याद रखें कि आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान है जिन्होंने दो अलग-अलग फ्रेंचाइजियों को फाइनल में पहुंचाया है। 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था और 2024 में उनके नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियन बनी थी।
अर्शदीप सिंह के लिए पंजाब ने RTM का उपयोग किया
पंजाब ने RTM कार्ड का उपयोग करके अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपये में वापस टीम में शामिल किया। युवा तेज गेंदबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। टूर्नामेंट में 8 मैचों में 17 विकेट लेकर दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे। स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी पंजाब ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बन गए हैं।
साथ ही, फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस (11 करोड़ रुपये) और ग्लेन मैक्सवेल (4.20 करोड़ रुपये) को खरीदकर अपनी टीम को मजबूत बनाया है। पंजाब ने मार्को यान्सेन (7 करोड़), अजमतुल्लाह उमरजई (2.40 करोड़), नेहल वढेरा (4.20 करोड़), जोश इंग्लिस (2.60 करोड़) जैसे खिलाड़ियों को भी खरीदा।
आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड, खिलाड़ियों के प्राइस के साथ-
प्लेयर | रोल | प्राइस |
श्रेयस अय्यर | बल्लेबाज | 26.75 करोड़ |
अर्शदीप सिंह | गेंदबाज | 18 करोड़ |
युजवेंद्र चहल | गेंदबाज | 18 करोड़ |
मार्कस स्टोइनिस | ऑलराउडंर | 11 करोड़ |
मार्को यान्सेन | ऑलराउडंर | 7 करोड़ |
शशांक सिंह | ऑलराउडंर | 5.5 करोड़ |
नेहल वढेरा | बल्लेबाज | 4.20 करोड़ |
ग्लेन मैक्सवेल | ऑलराउडंर | 4.20 करोड़ |
प्रभसिमरन सिंह | बल्लेबाज | 4 करोड़ |
प्रियांश आर्या | ऑलराउडंर | 3.8 करोड़ |
जोश इंग्लिस | बल्लेबाज | 2.6 करोड़ |
अजतुल्लाह उमरजई | ऑलराउडंर | 2.4 करोड़ |
लॉकी फर्गूय्सन | गेंदबाज | 2 करोड़ |
विजय कुमार वैशाक | गेंदबाज | 1.8 करोड़ |
यश ठाकुर | गेंदबाज | 1.6 करोड़ |
हरप्रीत बरार | ऑलराउडंर | 1.5 करोड़ |
आरोन हार्डी | ऑलराउडंर | 1.25 करोड़ |
विष्णु विनोद | बल्लेबाज | 95 लाख |
कुलदीप सेन | गेंदबाज | 80 लाख |
जेवियर बार्टलेट | गेंदबाज | 80 लाख |
हरनूर सिंह | बल्लेबाज | 30 लाख |
मुशीर खान | ऑलराउडंर | 30 लाख |
सूर्यांश शेडगे | ऑलराउडंर | 30 लाख |
पी अविनाश | बल्लेबाज | 30 लाख |
प्रवीण दुबे | ऑलराउंडर | 30 लाख |
आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड-
श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, मेहल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्गूय्सन, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे