गुजरात टाइटंस ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। इस नीलामी से पहले, गुजरात टाइटंस ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था। शुभमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान और राहुल तेवतिया यह पांच खिलाड़ी थे।
हालाँकि, गुजरात टाइटंस ने मेगा ऑक्शन में कई शानदार खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उन्हें अपने स्क्वॉड में लिया है। इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को 2025 आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। जोस बटलर को आगामी सीजन में गुजरात टाइटंस में शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है।
गुजरात टाइटंस ने आगामी सीजन के लिए अपनी गेंदबाजी लाइनअप को काफी मजबूत कर दिया है। टीम ने मोहम्मद सिराज को 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा, भले ही उन्होंने मोहम्मद शमी को आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया था। दक्षिण अफ्रीका के प्रसिद्ध तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी आगामी सीजन में गुजरात टीम में खेलते हुए देखा जाएगा। दोनों खिलाड़ियों का साथ इशांत शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा भी देते हुए नजर आएंगे।
गुजरात टाइटंस ने टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी अपनी टीम में शामिल किया है, जिन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी और धाकड़ी गेंदबाजी की थी।
गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड यह रहा:
शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, गेराल्ड कोट्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, गुरनूर बरार, अरशद खान, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, निशांत संधू, अनुज रावत, ग्लेंन फिलिप्स, कुलवंत कुजरोलिया
गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 2022 की इंडियन प्रीमियर लीग ट्रॉफी जीती थी और अब 2025 सीजन को भी टीम जरूर अपने नाम करना चाहेगी।
नाम | रोल | प्राइस |
शुभमन गिल | बल्लेबाज | 16.50 करोड़ |
राशिद खान | गेंदबाज | 18 करोड़ |
जोस बटलर | बल्लेबाज | 15.75 करोड़ |
मोहम्मद सिराज | गेंदबाज | 12.25 करोड़ |
प्रसिद्ध कृष्णा | गेंदबाज | 9.50 करोड़ |
कगिसो रबाडा | गेंदबाज | 10.75 करोड़ |
साई सुदर्शन | बल्लेबाज | 8.50 करोड़ |
शाहरुख खान | ऑलराउंडर | 4 करोड़ |
राहुल तेवतिया | ऑलराउंडर | 4 करोड़ |
वाशिंगटन सुंदर | ऑलराउंडर | 3.20 करोड़ |
आर साई किशोर | ऑलराउंडर | 2 करोड़ |
शेरफेन रदरफोर्ड | बल्लेबाज | 2.60 करोड़ |
गेराल्ड कोट्जी | गेंदबाज | 2.40 करोड़ |
महिपाल लोमरोर | ऑलराउंडर | 1.70 करोड़ |
गुरनूर बरार | गेंदबाज | 1.30 करोड़ |
अरशद खान | ऑलराउंडर | 1.30 करोड़ |
जयंत यादव | ऑलराउंडर | 75 लाख |
इशांत शर्मा | गेंदबाज | 75 लाख |
कुमार कुशाग्र | बल्लेबाज | 65 लाख |
मानव सुथार | गेंदबाज | 30 लाख |
निशांत संधू | ऑलराउंडर | 30 लाख |
अनुज रावत | बल्लेबाज | 30 लाख |
ग्लेंन फिलिप्स | ऑलराउंडर | 2 करोड़ |
करीम जनत | ऑलराउंडर | 75 लाख |
कुलवंत कुजरोलिया | गेंदबाज | 30 लाख |