मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने अल्लाह गजनफर को 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा है।
मुंबई इंडियंस ने अल्लाह गजनफर को 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा
मुंबई इंडियंस ने इस युवा स्पिनर को नीलामी में नामित करते ही उन पर बोली लगाना शुरू कर दिया। अल्लाह गजनफर का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी इस बेहतरीन स्पिनर के लिए बोली लगाते हुए देखा गया। बाद में उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में लिया।
अल्लाह गजनफर को अफगानिस्तान के अगले बड़े स्पिनर के रूप में देखा जा रहा है। वह अभी तक आठ वनडे मैच खेल चुके हैं और 12 विकेट लिए हैं, लेकिन एक मैच में पांच विकेट चटकाना सबसे महत्वपूर्ण था। वहीं, 16 टी20 मैचों में उन्होंने 29 विकेट चटकाए हैं। एक मैच में चार विकेट गजनफर ने दो बार चटकाए, लेकिन सुर्खियां बना उनका इकॉनमी रन-रेट।अंतरराष्ट्रीय वनडे में उनका इकॉनमी रन-रेट 4.36 का रहा, जबकि टी20 में यह 4.43 है।
उनका ऐक्शन भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती से काफी मिलता-जुलता है, जिसमें कैरम बॉल और रॉन्ग’अन शामिल हैं। हाल ही में गजनफ़र ने साउथ अफ़्रीका और बांग्लादेश को वनडे सीरीज में अपनी गेंदबाज़ी से हैरान कर दिया।
युवा स्पिनर आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखे जा सकते हैं
हाल ही में इंडिया ए के खिलाफ इमर्जिंग टी20 एशिया कप में उन्होंने नई गेंद से अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह का विकेट लिया था । गजनफर को डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाज माना जाता है। वह पिछले IPL सीज़न में KKR टीम में थे, लेकिन रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में आए थे हालांकि उन्होंने कोई मैच नहीं खेला था।
2025 में गजनफ़र इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस भी खुश होंगे कि उन्होंने इस शानदार स्पिनर को अपनी टीम में लिया है।