न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। श्रीलंका ने इस सीरीज के दोनों मैचों में बेहतरीन खेल दिखाया है। श्रीलंका ने सीरीज का पहला टेस्ट मैच जीतकर 1-0 की बढ़त लेते हुए न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 1 पारी और 154 रनों से हराया।
इस जीत के साथ ही श्रीलंका सीरीज तो जीत ही गई और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप(WTC) टेबल का समीकरण बदल गया है। श्रीलंका ने 2-0 से जीत हासिल की और अब तीसरे स्थान पर है।
भारतीय टीम इस सूची में पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 62.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंकाई टीम, जो न्यूज़ीलैंड को हराया, 55.56 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाना चाहते हैं।
न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है
न्यूजीलैंड का प्रदर्शन इस दौरे पर निराशाजनक रहा है। न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में दोनों मैच हार दिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम सीरीज का दूसरा मैच शुरू होने से पहले 42.85 प्रतिशत की जीत के औसत के साथ चौथे स्थान पर थी।
लेकिन न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में हार के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। अब इस टीम का औसत 37.5 है। न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय टीम से दो-दो हाथ करती नजर आएगी।
न्यूजीलैंड को हराने के बाद श्रीलंकाई टीम दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डबल हेडर मैच खेलेगी। श्रीलंकाई टीम इन सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करती है और जीत जाती है, तो श्रीलंकाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर सकती है। इससे ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ गई है।
WTC 2023-25 Standings, SL vs NZ के दूसरे टेस्ट मैच के बाद
टीम | मैच | जीत | हार | ड्रा | जीत प्रतिशत | पॉइंट्स |
India (भारत) | 10 | 7 | 2 | 1 | 71.67 | 86 |
Australia (ऑस्ट्रेलिया) | 12 | 8 | 3 | 1 | 62.50 | 90 |
Sri Lanka (श्रीलंका) | 9 | 5 | 4 | 0 | 55.56 | 60 |
England (इंग्लैंड) | 16 | 8 | 7 | 1 | 42.19 | 81 |
Bangladesh (बांग्लादेश) | 7 | 3 | 4 | 0 | 39.29 | 33 |
South Africa (साउथ अफ्रीका) | 6 | 2 | 3 | 1 | 38.89 | 28 |
New Zealand (न्यूजीलैंड) | 8 | 3 | 5 | 0 | 37.50 | 36 |
Pakistan (पाकिस्तान) | 7 | 2 | 5 | 0 | 19.05 | 16 |
West Indies (वेस्टइंडीज) | 9 | 1 | 6 | 2 | 18.52 | 20 |