जेद्दा, सऊदी अरब में 24 और 25 नवंबर को IPL 2025 का मेगा ऑक्शन होगा, जो 3ः30 बजे भारतीय समयनुसार होगा। ऑक्शन के लिए बीसीसीआई ने 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिसमें 366 भारतीय खिलाड़ी और 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। वहीं, तीन खिलाड़ी एसोसिएट नेशन से हैं।
318 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में भाग लेंगे। आपको बता दें कि 574 खिलाड़ियों में से केवल 204 खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है, जिसमें से 70 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए होंगे।
2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में 81 खिलाड़ी उतरेंगे
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 81 खिलाड़ी 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरेंगे। लोएस्ट बेस प्राइस 30 लाख रुपये है, जिसमें 320 खिलाड़ियों ने रजिस्टर करवाया है।
जोस बटलर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह और मिचेल स्टार्क 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरेंगे। इन्हें मार्की खिलाड़ियों के सेट-1 में जगह मिली है। युजवेंद्र चहल, लियम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज सभी सेट-2 में 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ हैं।
कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों का पूरा विवरण, उनके रिजर्व प्राइस के साथ-
नंबर | कैप्ड/अनकैप्ड खिलाड़ी | खिलाड़ी |
1 | कैप्ड भारतीय | 48 |
2 | कैप्ड विदेशी | 193 |
3 | एसोसिएट | 3 |
4 | अनकैप्ड भारतीय | 318 |
5 | अनकैप्ड विदेशी | 12 |
बेस प्राइस के अनुसार खिलाड़ियों की सूची-
नंबर | बेस प्राइस | खिलाड़ी |
1 | 2.00 करोड़ | 81 |
2 | 1.50 करोड़ | 27 |
3 | 1.25 करोड़ | 18 |
4 | 1.00 करोड़ | 23 |
5 | 75 लाख | 92 |
6 | 50 लाख | 8 |
7 | 40 लाख | 5 |
8 | 30 लाख | 320 |
IPL 2025 Mega Auction: सभी 10 फ्रेंचाइजियों का पर्स जानें-
मुंबई इंडियंस- 45 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स- 51 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स- 55 करोड़
राजस्थान रॉयल्स- 41 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 83 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स- 73 करोड़
गुजरात टाइटंस- 69 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स- 69 करोड़
पंजाब किंग्स- 110.5 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद- 45 करोड़