26 दिसंबर, शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। वहीं, इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
कप्तान के इस निर्णय के बाद पूरी टीम ने अच्छी गेंदबाजी की, जिसमें अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने चार ओवरों में महज 18 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। दीप्ति अब 150 विकेट लेने वाली पहली महिला टी20 इंटरनेशनल और वनडे क्रिकेट में गेंदबाज बन गई है।
दीप्ति शर्मा ने इस मैच से पहले टी20आई में 148 विकेट हासिल किए थे, लेकिन मुकाबले में उन्होंने चमारी अटापट्टू, कविशा दिलहरी और मालशा शेहानी के विकेट हासिल करके इस रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया।
दीप्ति शर्मा अब इन विकेटों के साथ महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गई है। दीप्ति ने 131 मैचों में 151 विकेट हासिल किए हैं। शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट हैं, जिन्होंने 123 मैचों में 6.4 की शानदार इकानमी से कुल 151 विकेट हासिल किए हैं।
महिला T20i में सर्वाधिक विकेट
| नाम | मैच | विकेट | इकाॅनमी |
दीप्ति शर्मा |
131 |
151* |
6.1 |
| मेगन शूट | 123 | 151 | 6.4 |
| हेनरिट इशम्यू | 117 | 144 | 4.3 |
| निदा डार | 160 | 144 | 5.7 |
| सोफी एसलटन | 101 | 142 | 6 |
श्रीलंका की महिला टीम ने मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए हैं। भारत ने अच्छी गेंदबाजी की। रेणुका सिंह ठाकुर ने चार विकेट और दीपा शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए।
तो वहीं भारत को मैच जीतने के लिए 113 रनों की जरूरत है। यदि हरमन एंड कंपनी यह मैज जीतने में सफल रही, तो वह जारी टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज को भी अपने नाम कर सकती है।

