8 नवंबर को डरबन में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। आज प्रशंसकों को The Sanju Samson Show मैदान में देखने को मिला। संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने आखिरी टी20 में शतक जड़ा था।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी आज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज ने अपना उत्कृष्ट फॉर्म बरकरार रखा है। आपको बता दें कि संजू टी20 इंटरनेशनल में बैक-टू-बैक शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
संजू सैमसन ने 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया
पारी के आठवें ओवर में, संजू सैमसन ने Nqabayomzi Peter के खिलाफ बैक टू बैक छक्के लगाकर बड़े स्टाइल से 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
Sanju Samson smashed 6,6 to bring up his fifty. 🤯🔥pic.twitter.com/jOGDh7W9HC
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 8, 2024
47 गेंदों में संजू ने शतक ठोका
पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन ने केशव महाराज के खिलाफ सिंगल लेकर 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह संजू सैमसन के करियर का टी20 विश्व कप में दूसरा शतक है। 16वें ओवर में संजू, Nqabayomzi Peter की गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को कैच थमा बैठे। उन्होंने 50 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 107 रन की शानदार पारी खेली।
SANJU SAMSON – THE FIRST EVER ASIAN IN HISTORY TO SMASH BACK TO BACK T20I HUNDREDS. 🥶🇮🇳 pic.twitter.com/t7AT54ijpP
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 8, 2024
संजू सैमसन ने रोहित शर्मा की बराबरी की
संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 10 छक्के लगाए। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने की रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने 10 छक्के लगाए थे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 202 रन बनाए
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। संजू सैमसन ने 107 रन और तिलक वर्मा ने 33 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेराल्ड कोएत्जी ने चार ओवर में 37 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।