21 नवंबर से एशेज सीरीज शुरू हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने मुकाबले में मेजबान टीम के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
स्टोक्स एंड कंपनी के पहले 10 ओवरों में यह निर्णय गलत साबित करने में मिचेल स्टार्क ने कोई कसर नहीं छोड़ी। मिचेल स्टार्क ने पहले स्पैल में ही एशेज सीरीज का शानदार आगाज किया। स्टार्क ने बाद में पहली ओवर की आखिरी गेंद पर जैक क्राली को आउट किया।
स्टार्क ने इसके बाद बेन डकेट और जो रूट के विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर डाल दिया और उसके टाॅप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। स्टार्क की धारधार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड ने 10 ओवरों में 41 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।
साथ ही, स्टार्क ने रूट को मार्नस लाबुशेन के हाथों शून्य पर कैच करके इतिहास के पन्नों में अपना नाम सदा के लिए दर्ज करा लिया। स्टार्क ने इस विकेट के साथ बड़े रिकाॅर्ड्स को अपने नाम किया।
मिचेल स्टार्क ने इन रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया
स्टार्क ने जो रूट के विकेट के साथ ऐतिहासिक एशेज सीरीज में 100 विकेट पूरे किए। वह एशेज सीरीज में 100 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के 21वें गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को भी पीछे छोड़ दिया है।
टेस्ट मैच की पहली पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (मिचेल स्टार्क के डेब्यू के बाद से)
| विकेट | खिलाड़ी | ओवर |
| 7 | मिचेल स्टार्क | 40 |
| 6 | जेम्स एंडरनस | 61 |
| 5 | स्टुअर्ट ब्राॅड | 13 |
| 4 | केमार रोच | 36 |
