23 सितंबर, मंगलवार को पाकिस्तान 2025 एशिया कप के 15वें मैच में श्रीलंका से अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भिड़ेगा।
पाकिस्तानी टीम सलमान अली आगा की अगुवाई में एशिया कप में भारत से दूसरी बार हारने के बाद आत्मविश्वास की कमी से जूझ रही होगी। यह उनका सुपर फोर में पहला मैच था। मंगलवार को पाकिस्तानी टीम जीत हासिल कर अपने अभियान को पटरी पर लाना चाहेगी।
श्रीलंका की मुश्किलें बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-फोर का पहला मैच हारने के बाद और भी बढ़ गई हैं। चार विकेट से मैच हारने के बाद श्रीलंका 169 रन का लक्ष्य भी डिफेंड नहीं कर पाया।
श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले ग्रुप स्टेज के सभी तीन मैच जीते थे। श्रीलंका अगर एक और मैच हार गए तो टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है।
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मैच डिटेल्स
मैच | पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, सुपर फोर, मैच 15, एशिया कप 2025 |
स्थान | शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी |
तारीख और समय | मंगलवार, 23 सितंबर, रात 8 बजे (भारतीय समय के अनुसार) |
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग | सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, सोनीलिव, फैनकोड और यूपटीवी (ऐप और वेबसाइट) |
पिच रिपोर्ट
2025 एशिया कप में अब तक सात मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा चुके हैं। पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 165 है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने सात में से चार मैच जीते हैं। मंगलवार को गेंदबाजों के दबदबे की उम्मीद है। टीमों के लिए मिडिल ओवर में विकेट बचाकर रखना फायदेमंद हो सकता है।
हेड-टू-हेड
खेले गए मैच | 23 |
पाकिस्तान | 13 जीत |
श्रीलंका | 10 जीत |
कोई नतीजा नहीं | 0 |
मैच टाई | 0 |
पहला मैच | 17 सितंबर, 2007 |
पिछला मैच | 11 सितंबर, 2022 |
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
साहिबजादा फरहान, सैम अय्यूब, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, खुशदिल शाह, मोहम्मद हरिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हरिस रऊफ, अबरार अहमद।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन
पथुम निसानका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुशल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेललागे, दुश्मांता चमीरा, नुवान थुसारा।