आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड की नवीनतम प्लेयर रैंकिंग्स के अनुसार भारत के लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफ्फी को पीछे छोड़कर आईसीसी टी-20 बालिंग रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई के बाद 34 वर्षीय वरुण चक्रवर्ती भारत के तीसरे ऐसे भारतीय गेंदबाज बने हैं जिन्होंने ये कारनामा कर दिखाया है।
पिछले एक वर्ष में वरुण का प्रदर्शन भारत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ है। भारत ने उनकी शानदार गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और बांग्लादेश को टी20 सीरीज हराने में अहम भूमिका निभाई। इतना ही नहीं, वरुण ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वरुण जारी एशिया कप 2025 में भी काफी किफायती गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
वरुण चक्रवर्ती या वानिंदु हसरंगा, अपने कप्तान का हुकुम का इक्का कौन है?
अगर तुलना की जाए तो 20 मैचों में वरुण ने 14.54 की औसत से 35 विकेट्स झटके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों में 14 विकेट 9.85 की औसत से और साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों में 12 विकेट 11.50 की औसत से हासिल किए गए हैं।
वानिंदु हसरंगा ने 20 टी20 मैचों के बाद 15.64 की औसत से 28 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ विकेट और पाकिस्तान के खिलाफ आठ विकेट, 8.33 और 9.87 की औसत से हासिल किए गए हैं। इकॉनमी रेट की बात की जाए तो, वरुण ने अपने पहले 20 टी-20 मैचों में 6.83 इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है, जबकि हसरंगा ने 6.77 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।
दोनों ही गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वरुण की विकेट झटकने की क्षमता उन्हें ख़ास बनाती है। जबकि वरुण के पास दो फाइफर हैं, तो हसरंगा को अभी भी आपने पहले पांच विकेट हॉल का इंतजार है।
वरुण ने अपनी टीम के लिए 24 विकेट मात्र 15.79 की औसत से लिए हैं और भारत की चौदह जीत में शामिल हुए हैं। दूसरी ओर हसरंगा, श्रीलंका की मात्र 5 जीत में शामिल हुए हैं। लेकिन इस समय दोनों ही गेंदबाजी यूनिट का एक अहम हिस्सा हैं।
20 मैचों बाद वरुण चक्रवर्ती या वानिंदु हसरंगा का प्रदर्शन
खिलाड़ी | विकेट | औसत | इकाॅनमी | बेस्ट प्रदर्शन | 5 विकेट हाॅल |
वरुण चक्रवर्ती | 35 | 14.54 | 6.83 | 5-17 | 2 |
वानिंदु हसरंगा | 28 | 15.64 | 6.77 | 3-12 | 0 |