बीते दिनों एक कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान खिलाड़ी सुरेश रैना ने अपनी प्रेम कहानी का एक किस्सा साझा किया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और प्रसिद्ध गेंदबाज हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा के होस्ट किए जाने वाले शो हूज द बॉस में सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका के साथ दिखाई दिए। शो के दौरान रैना ने बताया कि, कैसे 2015 वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने प्रियंका को प्रपोज किया था।
सुरेश रैना ने बताया कि प्रियंका और वह बचपन से एक दूसरे को जानते थे और दोनों एक ही जगह से आते हैं। 2008 में मुंबई में एक सीबी शो में दोनों की फिर मुलाकात हुई, लेकिन इसके बाद वह दो या तीन साल तक संपर्क में नहीं रहे।
सुरेश रैना ने लंदन जाकर इजहार किया था
सुरेश रैना ने बताया, “2014-15 के वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में ट्राई सीरीज चल रही थी।” मैंने रवि भाई (रवि शास्त्री) और माही भाई (एम एस धोनी) से इजाजत मांगी। मैंने उनसे कहा कि हमारे पास पांच दिन की छुट्टी है और मैं शादी करने जाना चाहता हूँ; अगर मैं नहीं गया तो जीवन भर पछताऊंगा। फिर मैंने पर्थ से दुबई और दुबई से लंदन की फ्लाइट पकड़ी।’
रैना ने लंदन में प्रियंका को प्रपोज किया। इससे पहले, उन्होंने प्रियंका और उसके परिवार से इसकी अनुमति ली थी। सुरेश ने कहा, “मैंने उसे लंदन में प्रपोज किया।” एक दोस्त से कहा कि उसकी बहन से रिंग मंगवा दो। हम ऑक्सफोर्ड पहुंचे। मुझे डर था कि वह ना न कह दे क्योंकि, मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया था। सौभाग्य से परिवार वाले हमसे ज्यादा खुश थे, और हमें आशीर्वाद दिया।
2014-15 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सेमीफाइनल में हरा दिया था। वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अप्रैल 2015 में सुरेश रैना और प्रियंका ने शादी की। प्रियंका ने शादी की एक कहानी बताते हुए कहा कि हालांकि सभी शादी की तैयारियां खुले में की गईं, लेकिन शादी वाले दिन बारिश हो गई और चारों तरफ अफरा- तफरी का माहौल हो गया था।