18 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 60वां मुकाबला खेला जा रहा है। शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। GT के प्लेइंग 11 में कगिसो रबाडा की वापसी हुई है। डोपिंग के कारण रबाडा बैन झेल रहे थे और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 मई को खेले गए मैच से पहले गुजरात की टीम से वापस जुड़े थे।
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच के लिए दो महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। विप्रज निगम ने माधव तिवारी की जगह ली है। साथ ही, मुस्तफिजुर रहमान ने मिचेल स्टार्क की जगह ली है, जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 फाइनल की तैयारी के लिए आईपीएल से नाम वापस लिया है।
DC vs GT: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, रसाई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इम्पैक्ट प्लेयर– साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दसुन शनाका
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान
इम्पैक्ट प्लेयर– त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, करुण नायर, सेदिकुल्लाह अटल, दुश्मंथा चमीरा
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच छह मैच खेले गए हैं, जिनमें से तीन में DC और तीन में GT ने जीत दर्ज की है।
मैच | 06 |
दिल्ली कैपिटल्स | 03 |
गुजरात टाइटंस | 03 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 00 |
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से एक में दिल्ली कैपिटल्स और एक में गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की है।
DC बनाम GT: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का हाल
दिल्ली की पिच बल्लेबाजों को मदद करती नजर आएगी, जिससे हाई स्कोर वाले मुकाबले होते हैं। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।
दोनों टीमों की IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में स्थिति
गुजरात टाइटंस ने 11 मैचों में 8 जीत हासिल की हैं और 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। टीम को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए बस एक जीत की जरूरत है। दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैचों में छह जीत हासिल की हैं और 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।