रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड रखे जाने पर भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रतिक्रिया दी है। इसको लेकर उन्होंने एक विशेष संदेश भेजा है। राजस्थान रॉयल्स के वर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने एक वीडियो में अपने विचार व्यक्त किए, जिसे मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया।
रोहित शर्मा को राहुल द्रविड़ ने उनकी इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी
राहुल द्रविड़ ने कहा कि रोहित शर्मा ने इतने छक्के जड़े कि उनके नाम पर स्टैंड रखने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था। राहुल द्रविड़ ने कहा कि युवा रोहित शर्मा को वानखेड़े स्टेडियम में धमाकेदार प्रदर्शन करना बहुत अच्छा लगता है। भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा को राहुल द्रविड़ ने उनकी इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
राहुल द्रविड़ ने वीडियो संदेश में कहा, “रोहित शर्मा, ऐसा लगता है कि आप इतने सारे छक्के स्टैंड्स की ओर जड़े हैं कि एक का नाम आप पर रखना जरूरी था।” लेकिन आपको मुबारक हो। मुझे यकीन है कि एक युवा लड़के के रूप में तुमने वानखेड़े जैसे प्रतिष्ठित स्टेडियम में खेलने का सपना देखा होगा। लेकिन क्या तुमने कभी सोचा था कि एक दिन तुम्हारे नाम पर इस स्टेडियम का एक स्टैंड होगा? मुंबई और भारतीय क्रिकेट में आपके योगदान का यह वास्तविक पुरस्कार है।’
हर क्रिकेटर का सपना वानखेड़े जैसे विश्व स्तरीय स्टेडियम में खेलना होता है, लेकिन रोहित, तुमने न केवल वहां खेला, बल्कि अनगिनत यादगार पारियां खेलकर उसे और खास बनाया।’
यहाँ वीडियो देखें:
Rahul Dravid’s message to RO got us like… 🥹💙
P.S. The humour at the start & end 😂👌#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #RohitSharmaStand | @ImRo45 | @rajasthanroyals pic.twitter.com/sdnasfUIKi
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 17, 2025
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 12 मैचों में से 7 में जीत दर्ज की है और उनके 14 अंक हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में चौथे स्थान पर है। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्हें अपने दोनों मैच जीतने की जरूरत है।
मुंबई इंडियंस को 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना अगला लीग मैच खेलना है, जबकि 26 मई को टीम अपना अंतिम लीग मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। रोहित शर्मा इन दोनों मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करना चाहेंगे।